पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटपूतली| ग्रामभौनावास में खरीद शुदा भूमि में से हरे पेड़

कोटपूतली| ग्रामभौनावास में खरीद शुदा भूमि में से हरे पेड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली| ग्रामभौनावास में खरीद शुदा भूमि में से हरे पेड़ काटने पर पीडि़त बिंटू राम सैनी ने जयपुर ग्रामीण एसपी को ज्ञापन भेजकर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि ग्राम भौनावास में 17 एयर भूमि उसने जरिए रजिस्टर्ड विक्रय पत्र से खरीदी है। गत रात्रि प्रकाश यादव, अनिल, महेन्द्र आदि चोरी की नीयत से उसकी भूमि पर खड़े हरे पेड़ों को काट ले गए।

हाइवेके लिए 853 लाख स्वीकृत

गठवाड़ी| दौसामनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11ए के हालात अब सुधर जाएंगे। मनोहरपुर से बहलोड़ 20 किलोमीटर तक टूटे हाइवे के नवीनीकरण के लिए केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने 853 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है।

हाइवे के नवीनीकरण से कई माह से परेशान वाहन चालकों को समस्या से निजात मिलेगी। जमवारामगढ़ प्रधान रघुवीर सिंह चौधरी ने बताया कि इस बारे में क्षेत्रीय सांसद राज्य वर्धन सिंह राठौड़ ने केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर समस्या से अवगत करवाया था। केन्द्रीय मंत्री ने कार्रवाई कर राशि स्वीकृत कराई। प्रधान रघुवीर सिंह चौधरी, प्रभुदयाल गुर्जर, सीमा मीणा, अण ची देवी, भोमाराम, बाबूलाल मीणा, मामराज शर्मा, बोबाड़ी सरपंच मेघाराम, रामजी लाल भामू आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए सांसद राठौड़ का आभार जताया है।

क्राइमपर रोकथाम के िनर्देश

धौला| जयपुरग्रामीण पुलिस अधीक्षक बी.एस.राठौड़ ने रविवार को ताला पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीण एसपी ने पुलिस चौकी के भवन, बिजली, दूरभाष मूलभूत आवश्यक व्यवस्थाओं सहित क्षेत्र में विभिन्न गांवों के बारे में चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार से जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को क्षेत्र में अपराधों पर रोकथाम लगाने के निर्देश दिए।

हरे पेड़ काटने का आरोप