- Hindi News
- पत्थर से सिर फोड़कर युवक की हत्या, फैली सनसनी
पत्थर से सिर फोड़कर युवक की हत्या, फैली सनसनी
जयपुर-दिल्लीएनएच-8 पर कस्बे में भूमि प्लाजा के पीछे सून सान जगह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मृतक की शिनाख्त पावटा निवासी के रूप में हुई।
प्रागपुरा थाना प्रभारी हरिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि पावटा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमि प्लाजा के पीछे सून सान जगह एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंचे तो वहां युवक का शव पड़ा मिला जिसकी शिनाख्त जितेन्द्र धानका पुत्र रोहिताश निवासी खेलना हाल निवासी भरतदास कॉलोनी पावटा के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि शव के पास ही खून से सना एक भारी पत्थर पडा़ हुआ था। संभवत इसी पत्थर से मृतक के सिर पर वार कर बुधवार रात हत्या की गई। शव के पास खाली देशी शराब का एक पव्वा बीड़ी का बंडल भी बरामद किया गया। बाद में पुलिस ने कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
कबाड़लेने का काम करता था : पुलिसके मुताबिक जितेन्द्र शादीशुदा युवक था तथा कबाड़ खरीदने का काम करता था। डॉ.संतोष वर्मा ने बताया कि हत्या लगभग 24 घंटे पहले की गई।
पावटा. घटनास्थलपर शव का मुआयना करती पुलिस एवं एकत्र भीड़।