- Hindi News
- दिल्ली जा रहे यात्रियों से ढाबे वालों ने की मारपीट
दिल्ली जा रहे यात्रियों से ढाबे वालों ने की मारपीट
भास्कर न्यूज | नारेहड़ा (कोटपूतली)
जयपुरसे दिल्ली जा रही राजस्थान रोडवेज बस की सवारियों के साथ राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे वालों ने मारपीट करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम जयपुर से दिल्ली जा रह राजस्थान रोडवेज की बस पनियाला मोड़ के आगे हरि ढाबे पर रुकी थी। सवारियों ने वहां चाय-नाश्ता किया। ढाबा कार्मिकोंं ने पैसे अधिक मांगें जाने की बात को लेकर कहासुनी बाद में झगडे में तब्दील हो गई। इससे सवारियों को चोटें आई। बाद में सारी सवारियां लामबंद होकर थाने पहुंच गई।
आक्रोशित यात्रियों ने ढाबा कार्मिको के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद मामला दर्ज होने पर यात्री शांत हुए। दूसरी ओर झगडे में घायल यात्री दिल्ली निवासी नदीम अहमद ने ढाबा कार्मिकों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।
बाइकफिसलने से दो लोग घायल
मनोहरपुर| थानाइलाके के खोरालाडखानी रोड पर खारिया नाले के पास संतुलन बिगड़ जाने से फिसले बाइक सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए निम्स हास्पिटल चंदवाजी में भर्ती कराया गया।
एनएचएआई की एम्बुलेंस कर्मचारी सुरेश कस्तूरिया ने बताया कि बुधवार शाम 8 बजे बहादुरपुरा विराटनगर निवासी सुभाष संजू मोटरसाइकिल से खोरा रोड पर जा रहे थे कि अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई जिससे दोनों चोटिल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी महावीर सिंह मय जाब्ता पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए निम्स चिकित्सालय में भर्ती कराया।