- Hindi News
- गांधी बाल मेले में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी
गांधी बाल मेले में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी
गांधी बाल मेले में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी
शिवदासपुरा|राजस्थानखादी ग्रामोद्योग विद्यालय में गुरुवार को गांधी बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले की अध्यक्षता राजस्थान खादी संघ के विभागीय मंत्री बाबूलाल यादव ने की। मुख्य अतिथि चंदलाई सरपंच शैलेंद्र सिंह राजावत थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री पं. कल्याण सहाय, पूर्व सरपंच अनीता बैरवा तथा प्रधानाचार्य पूरणमल कोली थे। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आदर्श बाल निकेतन शिवदासपुरा प्रथम, जयश्री पब्लिक स्कूल चंदलाई द्वितीय तथा श्रीनारायण शिक्षण संस्थान चंदलाई के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे। अंत में आभार प्रधानाचार्य मालीराम शर्मा ने व्यक्त किया। आगंतुकों का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया।
दुर्घटनाओंमें मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए स्वीकृत
कोटपूतली|विभिन्नदुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो लाख की राशि स्वीकृत हुई है। तहसीलदार प्रभुदयाल शर्मा ने बताया कि किराडोद निवासी प्रभो देवी, लाडाकाबास निवासी धूडाराम, बडनगर निवासी महेन्द्र कुमार कंवरपुरा निवासी अरूण कुमार के परिजनों के लिए 50-50 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई है। उक्त राशि तहसील कार्यालय में आकर किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।
रेलफाटक पर ओवरब्रिज की मांग
फुलेरा|ग्रामपंचायत काचरोदा सरपंच भंवर लाल कुमावत ने गुरुवार को उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के महाप्रबंधक मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर काचरोदा रेल समपार फाटक 249-सी पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की ज्ञापन में बताया कि रेल गाड़ियों के दबाव के चलते अधिकतर समय यह फाटक बंद रहता है तथा फुलेरा-जयपुर बाइपास होने से वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रहती है। इससे आमजन के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।