पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में सार्वजनिक स्थानों स्कूलों में बनेंगे 2400 शौचालय

जिले में सार्वजनिक स्थानों स्कूलों में बनेंगे 2400 शौचालय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्रीयसूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गुरुवार देरशाम पालिका पार्क के पास आमजन से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में अतिशीघ्र 2400 शौचालय विद्यालयों सार्वजनिक जगहों पर बनवाए जाएंगे। वे जयपुर से दिल्ली जाते वक्त कोटपूतली रुके थे। राठौड़ ने जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में कोटपूतली, जालसू पावटा पंचायत समिति में भाजपा का बोर्ड बनने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होेंने कहा कि बदहाल नारेहड़ा-पावटा मार्ग प्रमुख प्राथमिकता में है और दो रोज पहले ही प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण मंत्री से वार्ता हुई है तथा 50 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर भिजवा दिया है। जल्द इस रोड को बनवाने के प्रयास किए जाएंगे। राठौड़ ने कस्बे के राजकीय बीडीएम अस्पताल में जाने के लिए अंडरपास के बारे में कहा कि वह इस बारे में गंभीर हैं। बुधवार को ही तकनीकी टीम ने मौका मुआयना किया है। इस काम में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं की मांगों पर भी राठौड़ ने शीघ्र निराकरण का भराेसा दिया। इससे पूर्व जिलापरिषद सदस्य उदयसिंह तंवर, विधानसभा प्रभारी बनवारीलाल यादव, भाजपा जिला मंत्री मुकेश गोयल, एडवोकेट रमेश सिंह रजावत, जितेन्द्र चौधरी, दिलीप मित्तल, प्रदीप बंसल, अग्रवाल समाज के अजय गोयल, केएम बंसल, रजनीश बंसल, भाजपा नगराध्यक्ष कैलाश पंसारी, पार्षद कैलाश टेलर, सुरेन्द्र चौधरी, यादराम जांगल, अमीन खां, यादराम जांगल, राजेश चौधरी आदि ने स्वागत किया।

ठीकरियामें सुनी समस्याएं

प्रागपुरा| केंद्रीयसूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एवं जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवद्र्धनसिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा सभी को साथ लेकर कार्य करती है और आगे भी करेंगी। यह बात राठौड़ ने गुरुवार को तुलसीपुरा ग्राम पंचायत के ठीकरिया गांव की हनुमान बगीची में जन अभाव अभियोग सुनते हुए कही। उन्होंने गांव में एक बड़ा सार्वजनिक बरामदा बनवाने की घोषणा की। इस दौरान क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का नागरिक अभिनंदन भी किया गया।

विशिष्ट अतिथि भाजपा मण्डल मंत्री भागीरथ यादव, पूर्व उपप्रधान राजेन्द्र सिंह, विक्रम यादव, भाजपा नेता गिरधारी लाल मीणा, पावटा भाजपा नगराध्यक्ष निर्मल पंसारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन सुरेश गठाला ने केंद्रीय मंत्री राठौड़, क्षेत्रीय विधायक डॉ.फूलचंद भिण्डा एवं नवनिर्वाचित जिला पार्षद पूरणमल बुनकर, पावटा प्रधान रेखा मीणा, उपप्रधान पिंकी, टीटू प्रधान, रामनिवास मीणा, अजीतगढ़ रीको एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश ताखर, पंचायत समिति सदस्य रेणु कुमारी बुनकर, सुभाष वर्मा, नीरज योगी, रामेश्वर धनकड़ रामवतार सिंह शेखावत का अभिनंदन किया। मंच संचालन दीप सिंह शेखावत ने की। इस दौरान मुरारी गर्ग, जाकिर हुसैन, बद्री धनकड़, नरपत सिंह शेखावत, मक्खन सैनी, सुरेश वैद्य आदि मौजूद थे।

कोटपूतली. पालिकापार्क के पास जनचौपाल में चर्चा करते केन्द्रीय मंत्री।

प्रागपुरा. ठीकरियामें नवनिर्वाचित पावटा प्रधान अन्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह एवं समारोह में मौजूद लोग।