पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब ले जा रहे ट्रक मालिक को जेल

अवैध शराब ले जा रहे ट्रक मालिक को जेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर | जयपुर-दिल्लीएनएच-8 पर अवैध रूप से शराब ले जा रहे ट्रक के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। एएसआई पप्पू सिंह ने बताया कि 26 नवंबर 2014 को पुलिस ने टोल प्लाजा के पास अवैध रूप से 1102 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक ट्रक को जब्त किया था। इस मामले में पुलिस ने गुरदासपुर पंजाब निवासी ट्रक मालिक चंचल सिंह पुत्र जगीर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

ट्रांसफार्मरोंसे कीमती सामान पार

चंदवाजी| सुंदरपुराचिताणु में बुधवार रात अलग-अलग जगहों से तीन ट्रांसफार्मरों से चोर कीमती सामान ले गए। सुंदरपुरा के गुर्जरों की ढाणी में सुल्तान गुर्जर के कुएं पर रखे थ्रीफेस ट्रांसफार्मर को चोर ले गए। इस जगह के महज 10 कदम दूर गोपाल, गंगाराम यादव के कुएं के थ्रीफेस ट्रांसफार्मर को भी चोर ले गए। चोरों ने ट्रांसफार्मरों से ऑयल, तांबे के वायर आदि सामान ले गए और लोहे के खोखे वहीं पास के खेत में पटक गए। इसी प्रकार चिताणु के सूरत्या की ढाणी में भी सिंगलफेज ट्रांसफार्मर से सामान चुराकर ले गए।

जलदायविभाग का वसूली अभियान जारी (कोटपूतली) : जलदायविभाग ने उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने का अभियान गुरूवार को भी जारी रखा। मुख्य बाजार सहित आस पास के इलाकों में 10 उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के 13 हजार 335 रुपए से अधिक का राजस्व वसूल किया गया। विभाग के जेईएन महेश चंद शर्मा ने बताया कि एक उपभोक्ता का बिल बकाया रहने पर उसका कनेक्शन काटा गया।