पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 46 दिन शेष, लक्ष्य हुआ डेढ़़ गुना ज्यादा

46 दिन शेष, लक्ष्य हुआ डेढ़़ गुना ज्यादा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक रात में दो मोटरसाइकिलें ओर एक दुकान से जेवर पार

कोटपूतलीक्षेत्र में जमीन संबंधी रजिस्ट्रियां भले ही कम हो रही हों लेकिन यहां के सबरजिस्ट्रार कार्यालय ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति के 46 दिन पहले ही लक्ष्य से डेढ गुना ज्यादा राजस्व हासिल कर लिया है। वित्तीय वर्ष 2014-2015 में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के राजस्व का लक्ष्य 30 करोड़ था जो 30 मार्च 2015 तक अर्जित करना था, लेकिन 46 दिन पहले ही कार्यालय ने 44 करोड़ से अधिक का राजस्व हासिल कर लिया है।

गत तीन सालों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो वित्तीय वर्ष 2013-14 में सबरजिस्ट्रार कार्यालय ने 35 करोड़ 23 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 21 करोड़ 65 लाख का राजस्व अर्जित किया था। वित्तीय वर्ष 2012-13 में 18 करोड़ 29 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 25 करोड़ 46 लाख रुपए का राजस्व तथा वित्तीय वर्ष 2011-12 में 13 करोड़ 31 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 14 करोड़ 36 लाख का राजस्व अर्जित हुआ था। उक्त संबंध में उप पंजीयक लिपिक सीताराम ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के मुकाबले डेढ़ गुना राजस्व अर्जित कर लिया गया है। जबकि वित्तीय वर्ष के समाप्ति में 46 दिन शेष है।

कोटपूतलीमें कुर्क संपत्ति की नीलामी के निर्देश

जयपुर| पंजीयनएवं मुद्रांक विभाग ने गुरुवार को कोटपूतली तहसील के केशवाना राजपूत ग्राम के बकायादार परमेश्वरम पर 16 लाख 28 हजार 633 रुपए वसूली बकाया होने पर संपत्ति कुर्क कर नीलामी के के आदेश दिए हैं। डीआईजी स्टांप ज्योति चौहान के मुताबिक कुर्क संपत्ति खसरा नंबर 422,423,424,425 की नीलामी के आदेश उप पंजीयक कोटपूतली को दिए। इसी तरह पावटा क्षेत्र में दुबड़ा तन मोकल वास निवासी बकायादार मंगलचंद के विरूद्व 30 लाख 40 हजार रुपए बकाया होने पर संपत्ति कुर्क करने के निर्देश उप पंजीयक पावटा को दिए। चौहान के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा जारी एमनेस्टी स्कीम के तहत जयपुर वृत्त तृतीय द्वारा अब तक 328 बकाया वसूली के मामलों में 30.15 करोड़ राशि की वसूली की जा चुकी है।

पांचवीसीआर भरकर किया सवा लाख रुपए का जुर्माना

कोटपूतली| बिजलीनिगम के सतर्कता दस्ते ने गुरूवार को कल्याणपुरा खुर्द कस्बे के विभिन्न स्थानों पर बिजली चोरी विद्युत भार की आकस्मिक जांच कर 5 वीसीआर भरते हुए एक लाख 25 हजार रुपए का जुर्माना किया। निगम के सतर्कता टीम के एईएन लक्ष्मीचंद ने बताया कि कल्याणपुरा खुर्द कस्बे में बिजली लाइनों, मीटर आपूर्ति की आकस्मिक जांच की। इसमें 5 उपभोक्ता बिजली कनेक्शन के बावजूद चोरी कर अलग से बिजली लाइन डालकर उपभोग करते पाए गए। इससे पहले भी सहायक अभियंता उदमसिंह यादव की अगुवाई में सतर्कता दल ने बेरी, दांतिल, शुक्लाबास आसपास क्षेत्र में बिजली चोरी के 15 मामले पकड़ते हुए 5 लाख 75 हजार रुपए का जुर्माना किया। निगम अधिकारियों ने सभी बिजली उपभोक्ताओं के वीसीआर भरकर जुर्माना अदा करने के नोटिस जारी किए है।