स्वच्छता का संदेश
गोविंदपुराधाबाई ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच गोपाल शर्मा ने चार्ज संभालने के बाद सफाई अभियान शुरू किया।
सरपंच ने सफाई शुरू कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व सरपंच बिमलादेवी ने सरपंच गोपाल शर्मा को चार्ज दिया। इस दौरान राजेंद्र शर्मा,उपसरपंच लक्ष्मीदेवी,पिंकी देवी,राकेश योगी सहित कई लोग मौजूद थे।
प्रतिभापहले स्थान पर
दिवराला| शांतिकुंजहरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2014 के परीक्षा परिणाम की जिला मेरिट सूची जारी हो गई। जिला संयोजक सीता सहाय ने बताया कि जिले में करीब आठ हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिला मेरिट में कक्षा 12 वर्ग में शिवसिंहपुरा की प्रतिभा शर्मा प्रथम, आसपुरा की पूजा कुमावत ने द्वितीय, कक्षा 11 वर्ग में कांवट की सीमा सैनी प्रथम, दिवराला की पूजा मीणा ने द्वितीय, कक्षा 10 वर्ग में ढाबावाली के अभिषेक वर्मा प्रथम, रींगस की प्रियंका जोशी ने द्वितीय, कक्षा 9 वर्ग में नीमकाथाना की हिमांशी जांगिड़ ने प्रथम, सीकर की पूनम कुमावत ने द्वितीय, कक्षा 8 वर्ग में सीकर के विदित ने प्रथम, कालियावास की दीक्षा वर्मा ने द्वितीय, कक्षा 7 वर्ग में सीकर की आदित्या ने प्रथम, चौकड़ी की रीतू सैनी ने द्वितीय, कक्षा 6 वर्ग में श्रीमाधोपुर की ममता सैनी ने प्रथम, सीकर की सुहानी वर्मा ने द्वितीय तथा कक्षा 5 वर्ग में खण्डेला के सोनू मीणा ने प्रथम, ठीकीया के राहुल ने द्वितीय रैंक प्राप्त की।
कोटपूतली. मोहनपुरापंचायत में स्वच्छता अभियान का सरपंच ने आगाज िकया।