पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीईईओ के डर से मंगाए केले, छात्रों में हर्ष

बीईईओ के डर से मंगाए केले, छात्रों में हर्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीईईओ के डर से मंगाए केले, छात्रों में हर्ष

कोटपूतली|गुरुजी,आपके डर से आज कई दिनों बाद केले बंटवाऐ गए हैं। यह बात उन मासूम विद्यार्थियों ने शनिवार को उस वक्त कहीे जब बीईईओ जौहरीमल वर्मा ने सुदरपुरा ढाढा स्थित कुडी की ढाणी के सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण कर रहे थे। ये हाल तो तब है जब सरकारी स्कूलों में बच्चों के पोषाहार के लिए प्रतिदिन अलग अलग मीनू के अनुसार सरकार करोडों रुपए खर्च कर रही है।

मामला तब उजागर हुआ जब स्कूल के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरुवार को केले वितरित नही किए थे। बीईईओ वर्मा ने छात्रों से पूछा कि उन्हे केले कब मिले थे तो छात्रो ने कहा कि उन्हे कई दिन से केले नहीं मिल रहे। जिस पर वर्मा ने पोषाहार प्रभारी को फटकार लगाते हुए उसी वक्त केले लाकर वितरित करवाएं। इस पर छात्रो ने बडे मासूम चेहरे से कहा कि गुरूजी आज आपके डर से केले मंगवाए गए हैं। बच्चों का शैक्षणिक स्तर भी कमजोर पाया गया। छात्रों ने मुख्यमंत्री के स्थान पर प्रधानमंत्री का नाम बताए जाने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। ढाढा के उच्च प्राथमिक स्कूल का भी औचक निरीक्षण किया गया जहां शैक्षणिक स्तर उच्च पाए जाने पर वर्मा ने शिक्षकों की पीठ थपथपाई।