चोरी गया ट्रक बरामद
चोरी गया ट्रक बरामद
प्रागपुरा| पुलिसने जौ से भरा एक ट्रक चोरी हो जाने पर माल सहित बरामद कर लिया। प्रागपुरा थाना प्रभारी हरिपाल सिंह राठौड ने बताया कि केशवाना से जौ की बोरियों भरा एक ट्रक बेंगलूर के लिए रवाना हुआ था। पावटा कस्बे के मुख्य बस स्टैण्ड के पास इस ट्रक के चालक सलीम मेव परिचालक जुबेर खां ट्रक को खडा कर मोबाइल रिचार्ज करवाने चले गए वापस आए तो ट्रक नहीं मिला। पुलिस ने ट्रक को बावडी के पास से माल सहित पकड़ लिया।
-कोटपूतली | पुलिसने बाइक चोरी के आरोपी को शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी कृष्ण उर्फ देव गुर्जर को गिरफ्तार किया था।