जिले में आज
प्रागपुरा.कस्बेके रामलीला मंडल द्वारा रामलीला मैदान पर रविवार को श्री गणेश पूजन के रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। मंडल के वरिष्ठ सदस्य विष्णु कुमार पारीक ने बताया रात 8 बजे मंडल के वरिष्ठ कलाकारों द्वारा मंत्रोचारण के साथ श्री गणेश पूजन किया जाएगा। इसके बाद रामलीला का मंचन किया जाएगा।
मनोहरपुर.कस्बेके रामद्वारा मंदिर में रविवार को महंत कमलदास महाराज के सान्निध्य में त्रिवेणी रामनाम संकीर्तन का आयोजन होगा। महंत कमलदास महाराज ने बताया कि कीर्तन के दौरान राम दरबार की झांकी सजाई जाएगी स्थानीय कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रसादी वितरित होगी।
कोटपूतली.जयपुरदिल्ली हाइवे पर पल्स हॉस्पिटल में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। निदेशक डॉ महेन्द्र पलसानिया ने बताया कि शिविर में जयपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ शिरीष गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीति सिंह पलसानिया अपनी सेवाएं देंगे।
कोटपूतली.यादवमहासभा की बैठक रविवार को प्रात: 11 बजे श्री कृष्ण छात्रावास में होगी। यादव समाज के तहसील अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन सहित समाज में व्याप्त कुरूतियों के निवारण हेतु चर्चा की जाएगी।