शटडाउन िमलने से करंट, लाइनमैन झुलसा
आंधी| कस्बेके बिजली ग्रिड सबस्टेशन में कार्यरत लाइनमैन थली गांव में टयूबवेल की लाइन को ठीक करते समय करंट लगने से झुलस गया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम थली में सरकारी टयूबवेल की खराब पड़ी बिजली लाइन को लाइनमैन कृष्ण मोहन गुर्जर ठीक कर रहा था। इसी दौरान बिजली ग्रिड से शटडाउन नहीं होने से करंट लग गया। इससे लाइनमैन झुलस गया। उसको इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल जयपुर भर्ती कराया गया। लोगों ने बताया कि आंधी बिजली ग्रिड में कार्यरत कर्मचारी सियाराम जांगिड़ को लाइनमैन ने शटडाउन के लिए कई बार कहा था, लेकिन लाइन शटडाउन नहीं करने के कारण हादसा हो गया।
मारपीटका आरोप : (कोटपूतली)| थानेमें बूचाहेड़ा मोहल्ला के एक जने ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। अजय मीणा ने बताया कि बुधवार रात तहसील परिसर के सामने नवल सैनी मूंगफली रेहड़ी वाले से 10 रुपए की मूंगफली ली थी। इसके बदले 50 रुपए दिए। रेहड़ी वाले ने 40 रुपए वापस दिए जिसमें से 10 रु. का एक नोट फटा हुआ था। बदलने के लिए कहा तो रेहड़ी वाले नवल सैनी ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट शुरू कर दी।