पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियत स्थान पर ही डालें कचरा

नियत स्थान पर ही डालें कचरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान का जगह-जगह शुभारंभ

कार्यालयसंवाददाता | शाहपुरा

राज्यसरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान का पालिकाध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं ईओ सतीशचंद भातरा की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ। जयपुर तिराहे के पास पालिकाध्यक्ष जनप्रतिनिधियों ने झाडू लगाई। पहले दिन जयपुर तिराहे से खाते डी तिराहे तक मुख्य रास्तों नालियों की सफाई कराई गई।

विशिष्ट अतिथि महेश पारीक, सूणी लाल गुर्जर, लक्ष्मण पूनियां, जुगल बालानी थे। पालिकाध्यक्ष ने दुकानदारों लोगों से पालिका के चिह्नित स्थानों पर ही कचरा डालने की अपील की। पालिका कर्मी कृष्णचंद पाराशर ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय, उपखंड कार्यालय, तहसील, न्यायालय परिसर सार्वजनिक सुविधाओं वाले स्थानों की सफाई कराई जाएगी।

क्लीन इंडिया सप्ताह का आगाज

कोटपूतली|प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के15 अगस्त को लाल किले से क्लीन इंडिया बनाने की घोषणा को लेकर उपखंड क्षेत्र में गुरुवार से क्लीन इंडिया सप्ताह का आगाज हुआ। पालिका प्रशासन की ओर से सरकारी भवनों पर लगे बैनर पोस्टरों को हटाया गया। बीईईओ जौहरीमल वर्मा ने कार्यालय परिसर में झाडू लगाकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। ओमप्रकाश वर्मा, कमलकांत स्वामी, मनोज कुमार सिरोहीवाल, चिरंजीलाल आर्य, महेशचंद आर्य ने भी योगदान दिया। पूरे कार्यालय परिसर में झाडू लगाकर शौचालय मूत्रालयों की सफाई की गई। कूडे़ करकट को बाहर फेंकते हुए रद्दी कागजों का निस्तारण किया गया। दूसरी ओर बीईईओ कार्यालय ने ब्लॉक के अधीन समस्त सरकारी गैर सरकारी संस्था प्रधानों को क्लीन इंडिया सप्ताह को जोर शोर से शुरू कर इसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी जिसमें अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। 26 सितंबर को 250 बच्चों की स्वच्छता दौड़ होगी 29 सितंबर को निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को पंचायत समिति स्तर पर स्वच्छता प्रदर्शन के साथ निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

नायलाके सरकारी अस्पताल में सफाई

बूज/मानोता|नायलाके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ कर्मचारियों ने प्रतिदिन सफाई का निर्णय लेकर सफाई अभियान का आगाज किया। यह जानकारी डॉ. संतोष कु