पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावटा ग्राम सेवा सहकारी समिति का सुपर मार्केट शुरू

पावटा ग्राम सेवा सहकारी समिति का सुपर मार्केट शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावटा ग्राम सेवा सहकारी समिति का सुपर मार्केट शुरू

पावटा|ग्रामसेवा सहकारी समिति में गुरुवार को बड़नगर के महन्त ज्ञानदास महाराज ने फीता काटकर सुपर मार्केट का शुभारंभ किया। कोटपूतली विधायक राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को बढावा देने में लोग अपनी अहम भूमिका अदा करें। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष जगदीश मीणा ने की। वैद्य बनवारी लाल निरंकारी, ब्राह्मण समाज के सूर्य कान्त शर्मा, रोशन धनकड़ आदि ने भी विचार व्यक्त किए। व्यवस्थापक कैलाश चन्द यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। रामेश्वर सैनी, बाल चन्द्र राठी, रामरतन गुप्ता, लालचन्द खण्डेलवाल, महावीर यादव आदि मौजूद थे।

सैनीयुवा संगठन की बैठक

कोटपूतली|सैनीयुवा संगठन की गुरुवार को राकेश कुमार सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें समाज के भामाशाहों रक्तदान दाताओं को एक समारोह में 5 अक्टूबर को सम्मानित करने का निर्णय किया गया। प्रेमप्रकाश सैनी, विक्की सैनी, रामसिंह सैनी, संजय बागड़ी, पवन सैनी, सुंदरलाल सैनी आदि ने विचार व्यक्त किए।

सरदारस्कूल के टीचर नहीं पढ़ाएंगे ट्यूशन

कोटपूतली|राजकीयसरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में विकास समिति की प्रधानाचार्य सतपाल चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें समिति सदस्यों ने जिले की सबसे बडी़ सरदार स्कूल में निरंतर विद्यार्थियों की घटती संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए शिक्षकों से आगे आने को कहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को घर पर ट्यूशन नहीं पढ़ाने का निर्णय किया। इसके अलावा अनेक कक्षा कक्षों में उखड़ी बिजली फिटिंग,पंखे आदि लगाने पर सहमति जताई। समिति सदस्य रामशरण मीणा, राजकुमार गर्ग, श्रवण कुमार गुप्ता, महेश शर्मा, गुमाना राम मीणा, रामस्वरूप जाट, रविप्रकाश शर्मा, राजपाल चौहान सहित शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए। सचिव प्रमोद चौधरी ने विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

स्कूलमें विधिक प्रतियोगिताएं

शाहपुरा|चिमनपुराके बाबा श्री नारायणदास राउमावि में प्रधानाचार्य गोपीराम ढबास के निर्देशन में विधिक प्रतियोगिताएं हुई। व्याख्याता कैलाशचंद्र चौबे, सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में जुगलकिशोर यादव प्रथम,ललिता स्वामी द्वितीय, कृष्णा यादव शिवानी यादव तृतीय, वाद विवाद प्रतियोगिता में आशा यादव प्रथम, जुगलकिशोर यादव द्वितीय, चंचल यादव रितु यादव तृतीय एवं पोस्टर प्रतियोगि