\"िजंदगी से ऊब गए, गंगा में डूब गए\'
कस्बेके राजकीय बालिका प्राथमिक स्कूल परिसर में गुरुवार को अग्रसेन जयंती महोत्सव पर अग्रवाल समाज की ओर से कवि सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री के ओएसडी दीपक नंदी थे। अध्यक्षता कोटपूतली मुक्ति लाल मोदी स्मृति के अध्यक्ष अशोक बंसल थे। अलवर अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मनोहरपुर सुप्रीम गैस के चेयरमैन केदार अग्रवाल, डॉ. कल्याण सहाय गुप्ता विशिष्ट अतिथि थे।
कवि सम्मेलन की अतिथियों अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाश चन्द्र चौधरी ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सर्वप्रथम दिल्ली से आईं कवयित्री मोनी दलवी ने मां सरस्वती की वंदना सुनाकर सम्मेलन का आगाज किया। उसके पश्चात रेवाडी़ से आए राज कौशल ने कृपा मां की अगर हो राम और घनश्याम मिलते हैं, फरीदाबाद के राजेश खुशदिल ने राजनीति पर व्यंग्यात्मक बाण कसते हुए कविता सुनाई। बुजुर्ग का बुढ़ापा अपने बच्चों के खराब करने, भ्रूण हत्या पर कविता सुनाकर श्रोताओं की आंखें नम कर दी। कवि महेंद्र मतवाला (भीलवाड़ा) ने एक नेता जिन्दगी से ऊब गए बिना बताए गंगाजी में डूब गए सुनाकर श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। हास्य कवि गजेंद्र कविया हुक्का बिजनौरी ने भ्रष्टाचार और सरकार को एक-दूसरे का सहयोगी बताते हुए कविताएं सुनाई। इस दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व संयोजक पूर्व जिला पार्षद ललित गोयल, नरेन्द्र गोयल, रघुनंदन गोयल, कैलाश बंसल, छगन गोयल, सुशील गोयल ने अतिथियों का सम्मान किया। राजेश गोयल, महेश बंसल, सुधीर गोयल आदि मौजूद थे।
अग्रसेनजयन्ती मनाई
धौला | कस्बेके अग्रवाल भवन पर अग्रवाल समाज के अग्रसेन महाराज जी की जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई। सोहनलाल अग्रवाल, कैलाश चन्द्र अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंघल, हरिशंकर गुप्ता, हरिमोहन गर्ग, ब्रजमोहन चौधरी, सुरेश गुप्ता, लीलाधर अग्रवाल आदि ने समाज सुधार के बारे चर्चा की।
अग्रसेनमहाराज की शोभायात्रा िनकाली
शाहपुरा | अग्रसेनजयंती पर अग्रवाल समाज ने कस्बे में अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली। इसका जगह-जगह अग्र बंधुओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत फांफिया के हनुमानजी की बगीची में हुई। यहां भगवान अग्रसेन की मंगल आरती उतारी गई। इसके बाद भारी लवाजमे के साथ एवं गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्र