मनोनयन/िनयुिक्त
चौमू| बुनकरबस्ती के अंबेडकर विकास समिति के प्रधान कार्यालय में रविवार को संस्था अध्यक्ष मोहन लाल बुनकर की अध्यक्षता में साधारण सभा के सदस्यों की सभा हुई। इसमें समिति के चुनाव निर्विरोध हुए। इसमें मोहन लाल बुनकर अध्यक्ष, नवल किशोर वर्मा उपाध्यक्ष, रामजी लाल वर्मा मंत्री, शंकर लाल वर्मा सहायक मंत्री, गंगाराम वर्मा कोषाध्यक्ष तथा मोहनलाल बुनकर, प्रभुलाल वर्मा, गोपाललाल वर्मा, ओमप्रकाश नारनोलिया, पतासी देवी सदस्य नियुक्त किए गए।
राजेंद्रसिंह प्रवक्ता मनोनीत
बगरू| युवागौरव मंडल अध्यक्ष भवानी शंकर बोहरा ने राजेन्द्र सिंह राठौड़ को मंडल प्रवक्ता मनोनीत किया।
ललितगोयल महामंत्री
प्रागपुरा| राजस्थानप्रदेश वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री ध्रुवदास अग्रवाल के निर्देश पर कोटपूतली तहसील इकाई अध्यक्ष अशोक बंसल ने कार्यकारिणी में पूर्व जिला पार्षद ललित गोयल को महामंत्री मनोनीत किया।