कस्बों की सफाई में जनता खुद जुटी
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
स्वच्छभारत अभियान के तहत पालिका की ओर से चलाये जा रहे सफाई अभियान के दौरान रविवार को पालिकाध्यक्ष कृपाशंकर की अगुवाई में चिकित्सालय परिसर की सफाई करवाई गई। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. ए.एल. अग्रवाल, डॉ. उमेश शर्मा, हरीश वर्मा, प्रमोद शर्मा, रामप्रकाश, सुभाष शर्मा, राजेंद्र, छीतरमल माहेश्वरी अम्मा, पूनम टेलर सहित कई लोग मौजूद थे।
बाड़ीजोड़ी|ग्रामपंचायत रायपुर जागीर एवं किशोरपुरा में रविवार को साक्षरता एवं स्वच्छता चेतना रथ पहुंचा, जिसका लोगों ने स्वागत किया। सुंडाराम गुर्जर, राकेश लाटा, शिवदान, मुकेश शर्मा, बाबूलाल सैनी, योगेंद्रपाल, लक्ष्मी देवी, सीताराम ओसवाल, नाथी देवी, प्रकाश ओसवाल आदि मौजूद थे।
अजीतगढ़|पीथलपुरमें जनप्रतिनिधियों एवं अजीतगढ़ थाने में पुलिस कार्मिकों ने सफाई की। पीथलपुर में रविवार को सरपंच शांति देवी स्वामी के नेतृत्व में वार्ड पंच, हल्का पटवारी एवं पुलिस थाने में थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह देगड़ा के नेतृत्व में कार्मिकों ने सफाई की। इसी प्रकार ग्राम पंचायत अजीतगढ़ सरपंच मालती कुमावत के नेतृत्व में पंचायतकर्मी एवं अन्य लोगों ने श्रीकृष्ण गोशाला परिसर में सफाई की।
पावटा|राष्ट्रीयस्वच्छताअभियान के तहत रविवार को उप तहसील कार्यालय परिसर में स्टाम्प पेपर विक्रेताओं ने सफाई कराई। लोकेश कुमार शर्मा, हितेन्द्र लाटा, राजेन्द्र जाट, अश्विनी गौतम, शानु शर्मा ने गाजर घास, पत्थर कचरे को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। टसकोला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वच्छता अभियान रैली निकाली। रैली को सरपंच सुनीता अग्रवाल, सुभाष चन्द्र रामरतन गुप्ता ने रवाना किया।
निकालीजागरूकता रैली
आंधी| यूथसंगठन की ओर से कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं यूथ वीरांगनाओं ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। सरपंच मनफूली देवी जलुथरिया सहित दीपा, सरिता, विद्या, माया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं स्कूली छात्राओं ने भाग लिया।
रथयात्राहुई रवाना
विराटनगर| गांव-गांवस्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को पंचायत समिति परिसर से रथयात्रा को विकास अधिकारी शीशराम यादव पालिका ईओ ललित सिंह राठौड़ ने रवाना किया। रथयात्रा 2 अक्टूबर तक पंचायत समिति क्षेत्र के हर गांव का दौरा कर लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देगा