न्यून इनबॉक्स
सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय
कोटपूतली|युवाब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को भगवान परशुराम मंदिर में राजेश डाेडू की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यता अभियान चलाने के साथ साथ समाज में सामाजिक गतिविधियों के बढावे को लेकर युवा ब्राह्मण परशुराम समाज के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में महेश, अमित प्रकाश, सुमित, मनोज, अखिल , सौरभ , अनिल , मयंक आदि उपस्थित थे।
पेंशनर्सकी समस्याओं का निस्तारण
पावटा|कस्बेके सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा परिसर में रविवार को पूर्व कैप्टन मनोहर लाल आर्य की अध्यक्षता शाखा प्रबन्धक मदन लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में समारोह हुआ। इसमें पेंशनर्स को ऋण सम्बन्धित जानकारी दी गई और उनकी बैंक आधारित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सभी पेंशनरों को बैंक शाखा की तरफ से तुलसीकृत रामायण की प्रति भेंट स्वरूप दी गई।
संगठनके विस्तार पर चर्चा
कोटपूतली|विश्वहिंदू परिषद कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष पूरणमल भरगड की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए गोरक्षा का संकल्प लिया। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री महेन्द्र सिंह सैनी, केदारमल, जिला उपाध्यक्ष मिंटू चौधरी, सलाहकार रामलाल कसाना, प्रखंड संयोजक राजू कसाना, रमेश सवाईका सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
तीनमाह से पेयजल किल्लत
प्रागपुरा|खेलनाग्राम पंचायत की रावतों की ढाणी में बोरिंग खराब होने से तीन माह से पानी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण गणपत राम, महेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार ने बताया कि बोरिंग के खराब होने से ढाणी में पानी की किल्लत बनी हुई है।
गोरक्षकों का धरना दो को
पावटा|कस्बेमें रविवार को भारतीय गोरक्षा आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक समिति के जिला संयोजक मधुसूदन मंगल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार द्वारा गायों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं करने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।