- Hindi News
- तीसरे िदन भी सूरज के दर्शन नहीं, हवाओं ने पारा लुढ़काया
तीसरे िदन भी सूरज के दर्शन नहीं, हवाओं ने पारा लुढ़काया
कोटपूतली फुलेरा में मावठ
कोटपूतली| शनिवाररात से ही ठंडी हवाओं के चलने से रविवार को क्षेत्र में ठंड ने कहर बरपाया। दिनभर बादल छाए रहे। सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से दिनभर धुंध छाई रही। दोपहर बाद मावठ होने से तापमान में गिरावट आने से बाजारों में भीड़ ना के बराबर थी। चाय पकौड़ी समोसों की दुकानों पर खासी भीड़ दिखाई दी। लोग दिनभर छुट्टी के दिन घरों में ही दुबके रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
फुलेरा|कस्बेसहित क्षेत्र में शनिवार रात बारिश हुई तथा रविवार को दिनभर ठंडी हवाएं चली और बादल छाए रहे। इससे सर्दी में बढ़ोतरी हो गई।
कार्यालय संवाददाता | चौमू
जिलेमें रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से बढ़ी सर्दी से दिनचर्या प्रभावित हो गई। दिनभर सूर्य देव बादलों की ओट में छुपे रहे। इससे बढ़ी ठिठुरन से लोग दिन में भी गरम कपड़ों में लिपटे नजर आए। शहर में विभिन्न जगहों पर चाय आदि की दुकानों पर भीड़ नजर आई तो कई जगह लोग आग जलाकर तपते नजर आए। शाम को दुकानदार भी जल्द घरों को लौट गए। ठंड का असर सड़कों पर भी देखा गया। जहां दुपहिया वाहनों पर लोग गरम कपड़े ओढ़े नजर आए, वहीं यात्री भी बंद गाडिय़ों में बैठना पसंद कर रहे थे।
इटावाभोपजी| कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी के कारण रविवार दोपहर बाद तक लोग घरों में गरम कपड़ों में दुबके रहे। ठंड के कारण दिनभर लोग अलाव तपते नजर आए। सवेरे देर तक ओस की बूंदों धुंध के कारण यातायात भी प्रभावित रहा।
हिरनोदा|कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र में तीसरे दिन भी दिनभर शीत लहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। लोग गरम कपड़े पहनकर रोजमर्रा के कार्य के लिए घर से निकले। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। कस्बे में सर्दी के कारण गजक, गुड़, मूंगफली, पकौडिय़ां सहित गरम व्यंजनों की बिक्री ज्यादा हुई।
बिचून|कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र में पूरे दिन कोहरा छाया रहा। कोहरे से जयपुर अजमेर मार्ग पर लाइटें जलाकर वाहन रेंगते नजर आए। दिनभर सूर्य बादलों की ओट में छुपे रहे।
हस्तेड़ा|क्षेत्रमें दो-तीन दिन से मौसम में हुए बदलाव से रविवार को सूरज के दिनभर बादलों की ओट में छिपे रहने से तेज ठंड का अहसास हुआ। इससे बुजुर्ग अस्थमा से परेशान लोगों को काफी परेशानी महसूस हुई।
कालवाड़|कस्बेसहित आसपास के गांवों के आसमान में घ