- Hindi News
- मेगा नसबंदी शिविर के लिए जिम्मेदारियां तय
मेगा नसबंदी शिविर के लिए जिम्मेदारियां तय
16सेे 18 दिसंबर तक राजकीय बीडीएम अस्पताल में लगने वाले मेगा नसबंदी शिविर काे लेकर एसडीएम सुनील पूनिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों इससे जुड़े स्वैच्छिक संस्थाओं की बैठक ली और अलग-अलग जिम्मेदाािरयों तय करते हुए आमजन विभिन्न विभागाध्यक्षों से अपील करते हुए परिवार कल्याण कार्यक्रम को राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में मनाने को कहा।
शिविर मे टेंट व्यवस्था के लिए पालिका प्रशासन, परिवहन व्यवस्था के लिए परिवहन विभाग की जिम्मेदारी तय की गई। एसडीएम ने बताया कि नसबंदी कराने वाले महिला पुरुष को क्रमश: 1400 2000 रुपए की राशि के अलावा प्रत्येक को ग्रासिम इंडस्ट्रीज 51 बर्तनों का सेट मुफ्त में देगी। इसके अलावा प्रेरकों को क्रमश: 200 300 रुपए की राशि दी जाएगी।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ.लालचंद देवंदा ने बताया कि ऑपरेशन करने के लिए 10 चिकित्सा टीमों का गठन किया गया है। बैठक में प्राचार्य उमराव लाल वर्मा, तहसीलदार प्रभुदयाल शर्मा, सीडीपीओ शांति वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।