- Hindi News
- पंचायत चुनाव में अभी से जुटें कार्यकर्ता
पंचायत चुनाव में अभी से जुटें कार्यकर्ता
कोटपूतली| कांग्रेससदस्यता अभियान पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला संयोजक कमल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेसियों की बैठक हुई। इसमें चौधरी ने पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में जोर शोर से भाग लेने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी वर्ष होने वाले पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने को कहा। अध्यक्षता करते विधायक राजेंद्र सिंह यादव के कांग्रेस पार्टी को सभी जातियों वर्गों की पार्टी बताते हुए कार्यकर्ताओं को गुटबाजी खत्म करने की नसीहत देते हुए एक मंच पर संगठित होकर आने को कहा। यादव ने राज्य की भाजपा सरकार पर कोटपूतली के विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर शीघ्र सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेसी आंदोलन करेंगे। बैठक को मालीराम कसाना, सरपंच धर्मपाल रावत, उपप्रधान मदन रावत, कबूल यादव, गिरधारी, हनुमान पांचाल, लालचंद गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष बुद्धराम सैनी, उदयसिंह तंवर, अशोक आर्य, जयराम सैनी, सूर्यकांत शर्मा, प्रवक्ता रोहिताश चौधरी, विराट यादव, वीरसिंह चौधरी, राजपाल जाट, सूबेसिंह यादव, मुनानुद्दीन कुरैशी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक कमल चौधरी विधायक का स्वागत किया।