अनियंत्रित बस पलटी, 8 घायल
कस्बेके नारायणपुर मोड़ के समीप दिल्ली-जयपुर एनएच-8 की ओर जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर एक खेत में पलट गई जिससे आठ सवारियां जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया तथा काफी मशक्कत के बाद हाइवे पर यातायात सुचारु कराया। चालक बस छोड़कर भाग गया।
थाना प्रभारी हरिपाल सिंह राठौड़ के अनुसार एक निजी बस सवारियां लेकर दिल्ली-जयपुर एनएच-8 की ओर जा रही थी कि अचानक नारायणपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इससे बस सवार बास कराना तन बानसूर निवासी बहादुर सिंह (50), सुप्यार कंवर (45) प|ी बहादुरसिंह, आसपुरा तन कोटपूतली निवासी मनमोहन (25), पाथरेड़ी निवासी पंकज कुमार (25), कांता कंवर (25) प|ी रविन्द्र कुमार, नारनौल निवासी दारासिंह, गंगा कालोनी कोटपूतली निवासी मंजू देवी प|ी नंद किशोर अभिनंदन(30) घायल हो गए। घायलों को पावटा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बहादुर, सुप्यार, मनमोहन, दारा अभिनंदन का उपचार जारी था जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई।
आरोपीको भेजा जेल
आंधी | पुलिसने शनिवार देर रात शराब सहित गिरफ्तार सैथल निवासी जंगली बलाई को रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह जानकारी थाना प्रभारी निहाल सिंह ने दी।
करणसर. हिंगोनियारोड पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम को शनिवार रात बदमाशों ने तोड़ दिया, मगर मशीन के अंदर का लॉकर नहीं टूटने से रुपए बच गए।
प्रागपुरा. कस्बेके नारायणपुर मोड़ पर खेत में पलटी बस।