ट्रेलर ने रौंदा, महिला शिक्षक की मौत
कूजोता के पास अनियंत्रित होकर पलटा स्कूली टेंपो ट्रैक्स
बूचीकाला की ढाणी के दो घरों में सामान राख
जयपर-दिल्लीएनएच-8 पर बुधवार को ग्राम खेड़की मुक्कड़ के पास हुए सड़क हादसे में बाइक पर जा रहे शिक्षक दंपती उसके बच्चे गंभीर घायल हो गए जिन्हंे उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने शिक्षक प|ी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कुछ देरी के लिए हाइवे पर जाम लग गया, बाद में पुलिस ने पहुंचकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस के अनुसार बहरोड़ तहसील के हमजापुर निवासी शिक्षक सुरेन्द्र उसकी प|ी शर्मिला उसके बच्चे प्रिंस तुषार बाइक द्वारा बहरोड से पावटा रहे थे कि ग्राम खेड़की मुक्कड़ के पास एक ट्रेलर चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से चलाकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल लाया गया, जहां शर्मिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र उसकी प|ी पावटा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। पुलिस ने मृतका शर्मिला देवी के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया तथा ट्रेलर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
कोटपूतली. ग्रामकूजोता के पास बुधवार सुबह एक स्कूली टेंपो ट्रैक्स अनियंत्रित होकर पलट गया। बाद में मौके पर क्रेन बुलाकर गाड़ी को सीधा किया गया।
कोटपूतली. सड़कहादसे में घायल युवक का बीडीएम अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक।