- Hindi News
- नेशनल हाइवे से बीडीएम हास्पिटल जाने के मार्ग पर अफसरों का मंथन
नेशनल हाइवे से बीडीएम हास्पिटल जाने के मार्ग पर अफसरों का मंथन
आयुर्वेदिक काढ़े के प्रति लोगों में उत्साह
िबशनगढ़ में मिला स्वाइन फ्लू का मरीज
शाहपुरा| देवनगांव के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय की ओर से बुधवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा तैयार कर लोगों एवं स्कूली बच्चों को पिलाया गया। औषधालय प्रभारी वैद्य भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि गांव के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, राउमावि सहित 354 बच्चों को स्वाइन फ्लू का काढ़ा पिलाया गया।
अमरसर|अमरसरवाटीक्षेत्र में बुधवार को आयुर्वेद औषाधालयों में 1156 लोगों ने स्वाइन फ्लू मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा पिया। धानोता के राजकीय आयुर्वेदिक औषाधालय में वैद्य पवन कुमार शर्मा ने कहा कि साधारण घरेलू उपाय अपनाकर संक्रामक रोगों से बचाव होता है। आयुर्वेदिक औषधालय में वैद्य शिवदयाल शर्मा, जगतपुरा में वैद्य हरिनारायण शर्मा, धवली में वैद्य अमृत लाल शर्मा, म्हारखुर्द में पुष्पलता वर्मा, नायन के आयुर्वेदिक औषधालय में डा. ज्ञानेन्द्र शर्मा, हनुतिया में डा. गजानन्द शर्मा, करीरी में डा. राजकुमार शर्मा, गोविन्दपुरा बासडी में डा. चन्द्रहास शर्मा, राडावास में डा. मेघना शर्मा ने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढा़ पिलाया गया।
बाड़ीजोड़ी|किशोरपुरागांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जाट का जोहड़ा में बच्चों को काढा़ पिलाया गया। प्रधानाध्यापक प्रकाशचंद ओसवाल ने बताया डा. पंकज कुमार, मेलनर्स हरफूल सिंह ने बच्चों को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी देकर इसके रोकथाम के उपाय बताए।
बस्सी|राजकीयआयुर्वेदिक चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए औषधि युक्त काढ़ा पिलाया गया।
धौला|कस्बेके राजकीय आयुर्वेद औषधालय में दूसरे दिन भी काढ़ा पिलाया गया। वैद्य मूलशंकर नापित ने बताया कि आयुर्वेद रीति से तैयार काढा कई बीमारियों के रामबाण औषध है। कम्पाउण्डर कल्याण सहाय कुम्हार ने बताया कि सरकारी स्कूल गैर सरकारी स्कूल के 730 छात्र छात्राओं 400 ग्रामीणों को काढा पिलाया गया।
स्वाइन फ्लू का डर, डबल हो गया आउटडोर
गोविंदगढ़|स्वाइनफ्लू के डर के चलते कस्बे के सीएचसी में इन दिनों आउटडोर दोगुना हो गया है। पहले जहां करीब 500 तक का आउटडोर रहता था वहीं इन दिनों 800 तक का आउटडोर पहुंच गया है। ऐसे में पर्ची बनवाने वालों की लाइन मुख्य गेट तक लगी रहती है। कई बार तो गंभीर बीमार भी इस लाइन के चक्कर में परेशान हो जाते हैं। इस मामले में ब्लॉक सीएमएचओ डॉ.एसके चौपड़ा ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है। घर-घर सर्वे हो रहा है। अब तक करीब 20 हजार लोगों का सर्वे किया जा चुका है।
आंधी. महंगीगांव में छात्रों को स्वाइन फ्लू का काढ़ा पिलाते स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता।