प्रायोगिक परीक्षाएं 14 फरवरी से
कोटपूतली| राजकीयएलबीएस पीजी कॉलेज में विज्ञान संकाय के नियमित एवं स्वयंपाठी छात्रों तथा भूगोल विषय के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू होगी। प्राचार्य डॉ.ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि वे छात्र अपने बैच दिनांक की सूचना महाविद्यालय के सूचना पट से प्राप्त कर सकते है। भूगोल विषय के स्वयंपाठी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं बाद में शुरू होगी जिनकी सूचना अलग से दी जाएगी।
भवनबनाने के लिए राशि स्वीकृति की मांग
विराटनगर|जयपुरजिले की बजट संबंधी बैठक में विराटनगर विधायक डॉ.फूलचंद भिंडा ने शिक्षामंत्री कालीचरण सर्राफ के समक्ष कई मांगें उठाई है। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट में शिक्षामंत्री की अध्यक्षता में बजट संबंधी बैठक हुई जिसमें पावटा पंचायत समिति मुख्यालय पर उपखंड तहसील कार्यालय खोलने, लाडाकाबास में 220 केवी का बिजली ग्रिड खोलने, विराटनगर पालिका भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने, विराटनगर को धार्मिक स्थल घोषित करने, पावटा की गौण मंडी को मुख्य मंडी का दर्जा दिलाने, मैड़ ओर राजनोता गांवों में सीएचसी खोलने, विराटनगर मुख्यालय पर कन्या महाविद्यालय, आईटीआई एवं पालिटेक्निक कॉलेज खोलने सहित कई मांगें रखी।
कराटेके चार विद्यार्थियों का जयपुर में सम्मान
कोटपूतली|जयपुरमें आयोजित कराटे प्रतियोगिता में क्षेत्र के चार विद्यार्थियों के अव्वल रहने पर बुधवार को सम्मान किया गया। कोच गिरधारी सैनी ने बताया कि विद्यार्थी ललित सैनी, दीक्षा अरोडा, दिव्या अरोडा गिरधारी को अलग-अलग वर्ग में पदक मिलने पर सम्मान किया गया।
निशुल्कशिविर आज
अमरसर|कस्बेके बस स्टैण्ड स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी प्रहलाद सैनी ने दी।