प्रधानों ने संभाले पद
मतदाताओं के सम्मान में नहीं आने दूंगा कमी
नवनिर्वाचितप्रधान एडवोकेट रामजीलाल मीणा ने कहा कि उनके कार्यकाल में पंचायत समिति में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। उन्होंने पंचायत समिति कर्मियों से कहा कि पंचायत समिति में हमेशा सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए। प्रधान मीणा ने बुधवार को पंचायत समिति का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने पंचायत समिति परिसर में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को वोट समर्थन देने के लिए जनता का आभार जताया। इसके बाद उन्होंने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। यहां से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य राजीव तिवाड़ी, उपप्रधान रामफूल गुर्जर ने सभा को संबोधित किया। लोगों ने नवनिर्वाचित प्रधान सदस्यों का स्वागत किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत विरासना में सरपंच हनुमान सहाय शर्मा, लाली में राजेश्वरी देवी ने ग्राम पंचायत का कार्यभार संभाला।
चाकसू| नवनिर्वाचितप्रधान पिंकी मीणा ने कार्यभार संभाला। इस अवसर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
आमेर|पंचायतसमिति कार्यालय में बुधवार सुबह 9:15 बजे नव निर्वाचित प्रधान सीताराम शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।
वहीं सीताराम शर्मा के प्रधान हरिनारायण मीणा को उपप्रधान बनने पर कार्यकर्ताओं ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, जिला परिषद सदस्य गिर्राज जांगिड़, सुभाष गुप्ता, ईश्वर लाल सैनी, ललित पारीक आदि मौजूद थेे।
वोटर्सको समर्पित की जीत
बस्सी| प्रधानकी सीट किसी पार्टी विशेष का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। हम लोगों को आपसी मतभेद मिटा कर सामूहिक रूप से क्षेत्र के विकास के लिए काम करना होगा। ये विचार नवनिर्वाचित प्रधान गणेशनारायण पोटल्या ने बुधवार को पंचायत समिति परिसर में सम्पन्न समारोह में व्यक्त किए। इससे पूर्व उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधान का पदभार ग्रहण किया।
उन्होंने अपनी जीत को बस्सी वासियों को समर्पित करते हुए लोगों से अपने जुड़ाव की बात कही। कार्यक्रम को पीसीसी सदस्य लक्ष्मण मीणा ने भी संबोधित किया। समारोह में जमवारामगढ़ प्रधान रामजीलाल मीणा, जिला परिषद सदस्य बेनीप्रसाद कटारिया, रामजीलाल मीणा, राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
कोटपूतली| नवनिर्वाचितप्रधान मंजू यादव ने बुधवार को पंचायत समिति कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे मतदाताओं के सम्मान विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शुरू किए गए स्वच्छता अभियान का संकल्प लेते हुए आमजन को इसमें भागीदारी निभाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिला मंत्री मुकेश गोयल, विधानसभा प्रभारी बनवारी लाल यादव, सरपंच जयराम गुर्जर, मनोज शर्मा, कैलाश टेलर, प्रविंद कुमार, सूबेसिंह मोरोडिया, भवानी शंकर, रजनीश बंसल, सुभाष घोघड़, कमल यादव, सुरेश मोठूका आदि उपस्थित थे।
पूर्वकेन्द्रीय राज्यमंत्री कटारिया ने किया स्वागत
कालवाड़|झोटवाड़ापंचायत समिति कार्यालय में बुधवार को नवनिर्वाचित प्रधान रामप्रकाश जाट ने मंत्रोच्चार के साथ कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रधान रामप्रकाश जाट उप प्रधान प्रकाश चंद वर्मा का रामकुटिया रामधाम मंदिर के मंहत अचुत्य कृष्णदास महाराज ने श्रीफल भेंट कर पूजा कराने के बाद कार्यभार ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालचंद कटारिया ने नवनिर्वाचित प्रधान रामप्रकाश जाट को माला साफा पहनाकर स्वागत किया। प्रधान रामप्रकाश जाट ने कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। डॉ. रेखा कटारिया, सचिव रामगोपाल कटारिया, कन्हैयालाल शेरावत, त्रिवेन्द्र सिंह राजावत, ओंकार मल लांबा, दिनेश बागड़ा, भगवान सहाय घौसल्या, मुकेश कस्वां, एडवोकेट अजीत चौपड़ा, तेजपाल कुलरिया, पचार सरपंच बंशीधर यादव, राजेन्द्र गठाला, रामेश्वर पिपलोदा, प्रवक्ता रामलाल भामूं आदि मौजूद थे।
जालसूप्रधान आज करेंगे कार्यभार ग्रहण
जालसू|पंचायतसमिति कार्यालय में गुरुवार दोपहर 12 बजे प्रधान बदाम देवी वर्मा पदभार ग्रहण करेंगी।
कोटपूतली. नवनिर्वाचितप्रधान ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण करती हुई।
आमेर. शपथग्रहण समारोह में मंच पर बैठे प्रधान, उपप्रधान बीडीओ।
बस्सी. पदभारग्रहण समारोह में मंचासीन प्रधान अतिथि।
जमवारामगढ़. पंचायतसमिति मुख्यालय पर नवनिर्वाचित प्रधान ने अन्य निर्वाचित सदस्याें के साथ ने कार्यभार संभाला।