पावटा सरपंच मंजू मानव निलंबित
पावटा सरपंच मंजू मानव निलंबित
पावटा| संभागीयआयुक्त ने सरपंच मंजू मानव को हाल ही अतिक्रमण हटाने के मामले में दोषी मानते हुए निलंबित कर विराटनगर विकास अधिकारी को तुरंत चार्ज का आदान प्रदान करने के आदेश जारी किए। मंगल चन्द महाजन, प्रदीप निवासी पावटा ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अतिक्रमण हटाने की शिकायत की थी। जांच एडीएम कोटपूतली ने की। जांच रिपोर्ट के आधार पर 25 मार्च को आरोप पत्र जारी किया गया लेकिन सरपंच ने जबाब प्रस्तुत कर आरोपों को अस्वीकार कर दिया। जांच में सामने आया कि पीडितों को सरपंच ने सुनवाई के अधिकार का अवसर नहीं दिया। दोषी मानते हुए सरपंच मंजू मानव को निलंबित कर पंचायत के किसी कार्य एवं कार्रवाई में भाग लेने पर रोक लगा दी है। साथ ही विराटनगर बीडीओ को नियमानुसार सरपंच का चार्ज आदान प्रदान करने के निर्देश दिए है। पावटा सरपंच मंजू मानव का कहना है कि शिकायतकर्ता शिक्षामंत्री का रिश्तेदार है। उसके दबाव में सरकार ने कार्रवाई की है।