पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में घायल जयपुर रेफर

हादसे में घायल जयपुर रेफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 मिनट कैबिन में फंसा रहा चालक

भाबरु |जयपुर-दिल्ली एनएच-8के नीं झर मोड़ पर बुधवार अपराह्न सड़क किनारे खड़े ट्रक से कंटेनर जा टकराया। हादसे में कंटेनर चालक कैबिन में फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकालकर एबुलेंस से पावटा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। गश्ती दल पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम 4 बजे एक कंटेनर जयपुर-दिल्ली हाइवे पर जा रहा था तभी नीं झर मोड़ पर बेकाबू होकर कंटेनर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में कंटेनर चालक रतन लाल रैगर (25) निवासी केकड़ी क्षतिग्रस्त कैबिन में फंस गया। धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर ग्रामीण दौड़ पड़े ओर कैबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया। हादसे में कंटेनर का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

भास्कर न्यूज | कोटपूतली

जयपुर-दिल्लीराष्ट्रीय राजमार्ग -8 पर ग्राम पूतली के पास हुए सड़क हादसे में एक जना गंभीर घायल हो गया। बीडीएम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा निवासी देवकरण बडग़ुर्जर भीलवाड़ा जाने के लिए वाहन के इंतजार में खडा़ था कि एक कंटेनर चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

भाबरु. हाई-वेपर खड़ा क्षतिग्रस्त कंटेनर।

कोटपूतली. सड़कहादसे में फंसे वाहन।