- Hindi News
- पुनर्नियुिक्त नहीं मिलने से विद्यार्थी मित्रों में आक्रोश
पुनर्नियुिक्त नहीं मिलने से विद्यार्थी मित्रों में आक्रोश
क्षेत्रके सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य से हटाए गए विद्यार्थी मित्रों में सरकार के प्रति आक्रोश है। विद्यार्थी मित्र रामकरण पटेल, शिवदयाल रैगर आदि ने बताया कि छह साल से अल्प मानदेय पर शिक्षण कार्य कराने के बावजूद सरकार ने मनमानी कर उन्हें हटाकर बेरोजगार कर दिया है।
कमेटी बिठाकर निर्णय कर लगाने की बात कहकर गुमराह कर रही है जबकि आधा शिक्षण सत्र गुजर चुका है, लेकिन अभी तक पुन: नियुक्ति नहीं मिल सकी है। इससे विद्यार्थी मित्रों में आक्रोश है।
विधायकने की जनसुनवाई
अमरसर| कस्बेके त्रिलोकपुरा के ढाणी मालियान में मंगलवार देर शाम विधायक राव राजेंद्रसिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। सूरजमल सैनी ने ढाणी मालियान से ढाणी खन्यावाली तक सड़क निर्माण करवाने, अशोक कुमार सैनी, मदन लाल सैनी ने पेयजल समस्या की निजात दिलाने के लिए बोरिंग करवाने, मुकेश कुमार सैनी ने शाहपुरा से वाया अमरसर नायन बस स्टैण्ड से होते हुए खेजरोली तक ग्रामीण बस चलाने, पूर्व वार्ड पंच जगदीश प्रसाद सैनी ने नायन बस स्टैण्ड से त्रिलोकपुरा तक स्वीकृत सड़क का काम चालू करवाने, महेश कुमार शर्मा ने नायन गांव को सीधा अमरसर से जोड़ने, शीश राम कलवानिया ने चौमू अजीतगढ़ स्टेट हाइवे पर नायन से ढाणी देवकीयावाली, आंवला वाली तक सड़क निर्माण की मांग की।
पंसकी बैठक अब 29 को
कोटपूतली|बुधवारकोहोने वाली पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक स्थगित कर दी गई। अब बैठक सोमवार को होगी। विकास अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता सप्ताह को लेकर 29 सितंबर को साधारण सभा की बैठक करनी थी। इसके चलते गुरुवार होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया।