पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं को नहीं मिली साइकिल के लिए राशि

छात्राओं को नहीं मिली साइकिल के लिए राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
7माह पूर्व छात्राओं को साइकिल के लिए वितरित की जाने वाली राशि उन्हें अब तक नहीं मिली है। जब छात्राओं अभिभावकों को यह राशि के बारे में मालूम चला तो प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को साइकिल के लिए चेक बनाकर वितरित किए।

राहेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 7 छात्राओं के लिए मई में प्रत्येक को साइकिल के लिए 2500 रुपए की राशि मंजूर होकर स्कूल के खाते में जमा हो गई थी। लेकिन स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाए रखा।

जब छात्राओं अभिभावकों को जानकारी मिली तो उन्होंने प्रधानाध्यापक के सामने विरोध जताया। आनन-फानन में 7 छात्राओं के लिए स्वीकृत 17 हजार 500 रुपए की राशि में से प्रत्येक छात्रा को 2500-2500 रुपए के चेक दिए। प्रधानाचार्य छाजूराम का कहना है कि इस राशि के आने की जानकारी नहीं मिली। वे दाे-तीन बार बैंक में भी पास बुक अपडेट कराने गए थे, लेकिन प्रिंटर खराब होने से अपडेट नहीं हो सकी।

जैसे ही मालूम चला तो छात्राओं को उनकी साइकिल के लिए चेक दे दिए गए। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बंशीधर गुर्जर का कहना है कि मामला गंभीर है। वे पूरे मामले को दिखवाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।