- Hindi News
- अंतरराज्यीय गैंग लीडर के दो साथी और गिरफ्तार
अंतरराज्यीय गैंग लीडर के दो साथी और गिरफ्तार
पुलिसने मंगलवार को अंतरराज्यीय गैंग लीडर से पूछताछ के बाद दो साथियों को कस्बे में लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिस ने हार्डकोर अपराधी महेंद्र सैनी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर सौंप दिया गया।
थाना प्रभारी हरिपाल सिंह राठौड़ के अनुसार उदयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाए गए अंतरराज्यीय गैंग लीडर मिश्रा वाली ढाणी प्रागपुरा निवासी महेंद्र (25) पुत्र शिंभूदयाल सैनी से पुलिस ने गहन पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में अपनी गैंग के दो और साथियों के नाम बताते हुए मंगलवार को कस्बे में लूट की वारदात को अंजाम देने की बात बताई। लूट की वारदात की बात सुनकर थाना प्रभारी सकते में गए। उन्होंने एएसआई बलवंत के नेतृत्व में सिपाही रामकरण, संदीप, महेश की टीम गठित कर आरोपी की निशानदेही पर कस्बे में भेजा, जहां पुलिस को देख भाग रहे दो युवकों को करीब एक किलोमीटर पीछा करते हुए घेराबंदी कर बूचाहेड़ा मोहल्ला तन कोटपूतली निवासी अयूब खान (28) पुत्र सुल्तान खान एवं ढाणी नाडा वाली तन प्रागपुरा निवासी विष्णु (20) पुत्र लीलाराम सैनी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि गैंग के साथी विष्णु के खिलाफ थाने में वर्ष 2013 में अवैध हथियार कई डकैती में शामिल होने के मामले दर्ज है।
भाबरूमें ट्रक हुआ खाक
भाबरु|जयपुर-दिल्लीएनएच-8 पर कस्बे के मुख्य बसस्टैंड के समीप सर्विस रोड पर सोमवार रात आग से एक ट्रक जल गया। पुलिस ट्रक में आग सर्विस रोड पर आने के कारणों की जांच कर रही हैं। मौके से ड्राइवर खलासी फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुलवाकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुका था। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 2:15 बजे हाइवे पर कस्बे के फ्लाइओवर की पुलिया से आगे सर्विस रोड पर एक खाली ट्रक जल रहा था। लपटें उठती देख मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मिट्टी डाली मगर आग बुझ नहीं पाई, बाद में दमकल ने बुझाई।