पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्मशान की भूमि पर अतिक्रमण, लोगों ने जताया रोष

श्मशान की भूमि पर अतिक्रमण, लोगों ने जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत बबेरवालों की ढाणी में रेनवाल रोड पर राजकीय प्राथमिक स्कूल के सामने नाले पर श्मशान भूमि के पास कुछ लोेगों के दीवार बना लेने पर छह समाजों के लोगों ने मंगलवार को रोष व्यक्त किया।

ब्राह्मण, माहेश्वरी, सैन, छीपा, ठठेरा धोबी समाज के लोगों ने इस भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण करने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त करते हुए एसडीएम सांभर रामरतन शर्मा को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। कई वर्षों से छह समाज के लोग नाले के पास की जमीन पर दाह संस्कार करते आए हैं। उस भूमि के पास निर्माण कर अतिक्रमण किया जा रहा है। एसडीएम ने हलका पटवारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में निर्माण कर रहे मदन लाल ने बताया कि उसने अपनी खातेदारी की जमीन में ही पांच फीट श्मशान की भूमि से छोड़कर निर्माण कराया है। जांच में सामने जाएगा। हलका पटवारी राजेश यादव ने बताया कि नक्शे से जांच कर मामले को देखा जाएगा।

एसडीएमके आदेश भी बेअसर

ग्रामपंचायत बबेरवालों की ढाणी के गोढ़ावाली कोठी के पास जांगिड़ समाज के श्मशान भूमि पर रुके निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए एसडीएम सांभर के जांच कर निर्देश देने के बावजूद प्रशासन के कार्रवाई नहीं करने से समाज के लोगों में रोष है।

अतिक्रमणमुक्त करने की मांग

कोटपूतली | ग्रामकरवास में नदी नालों की भूमि पर इन दिनों अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। रातोरात भू माफिया इस भूमि पर लोगों को बसा रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को ग्राम के दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नदी नालों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। जमीन के भाव आसमान छूने से भूमाफियों ने इस भूमि पर बजरी खनन करते हुए वहां झुग्गी झोपड़ियों में लोगों को बसाना शुरू कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।