- Hindi News
- 3 बाइकों को रौंदता हुआ ट्रोला दुकानों में घुसा, पांच घायल
3 बाइकों को रौंदता हुआ ट्रोला दुकानों में घुसा, पांच घायल
जयपुरदिल्ली हाइवे पर मंगलवार दोपहर को ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रोला गोपालपुरा मोड़ के पास तीन बाइकों को रौंदता हुआ दुकानों में जा घुसा। गनीमत यह रही कि दुकानों के आगे बने चबूतरे से ट्रोला टकराकर रुक गया। इससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन मौके पर पांच लोगों को चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जयपुर से दिल्ली की ओर रहा एक ट्रोला जैसे ही मुख्य चौराहे के एलीवेटेड फ्लाईओवर से ढलान में नीचे की अोर उतर रहा था कि ट्रोले का अचानक एक टायर फट गया, जिससे चालक ट्रोले पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार से चल रहे ट्राेला हाइवे के डिवाइडरों को तोड़ता हुआ रास्ते में खड़ी तीन बाइको को रौंदता हुआ गोपालपुरा मोड़ के कॉर्नर पर बनी तीन दुकानों में जा घुसा। इस दौरान पांच जने ट्रोले की चपेट में आने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त वहां भीड़ के बराबर थी। अमूमन इस मोड़ पर सैकड़ों सवारियां खड़ी रहती है लेकिन ट्रोला दुकानों के आगे बने चबूतरे से टकराकर वहीं रुक गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रोला चालक फरार हो गया। बाद में डीएसपी आदर्श सिद्धू थानाप्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी घटनास्थल का दौरा किया। आस पास के व्यापारी अनिल सिंघल, धर्मेन्द्र बंसल आदि ने हादसे के लिए राजमार्ग प्राधिकरण को जिम्मेदार ठहराते ठहराया।
येहुए घायल
हादसेके दौरान ट्रोले की चपेट में आने से गोपालपुरा निवासी रोहिताश्व धानका, किशनगढ़ अजमेर निवासी सूरजमल भाट, धर्मपाल भाट, नारनौल निवासी लेखराज सैनी कस्बे के वार्ड नंबर 30 निवासी दिनेश सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोटपूतली. ग्रामगोपालपुरा रोड पर ट्रक के दुकानों में घुस जाने की घटना के बाद मौके पर एकत्र भीड़।