आरटेट एवं रीट पर जल्द निर्णय करे सरकार
क्षेत्रके बीएड डिग्रीधारी युवाओं ने शिक्षामंत्री को ज्ञापन देकर आरटेट एवं रीट परीक्षा पर शीघ्र निर्णय लेकर युवाओं को राहत देने की मांग की। एडवोकेट संदीप कलवानिया के नेतृत्व में विनोद शर्मा, दिनेश कुमार, राजेश कुमार आदि डिग्रीधारक युवाओं ने शिक्षामंत्री को दिए ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने एक साल हो गया, मगर अब तक भी थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2013 का परीक्षा परिणाम जारी नहीं कर पाई है। ही आरटेट परीक्षा के उत्तीर्ण अंकों में कोई निर्णय हो सका है। इससे प्रदेशभर के लाखों बीएड एवं बीएसटीसी डिग्रीधारक युवाओं को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार एक साल से सुप्रीम कोर्ट में दायर एस एलपी लेने की बात कह रही है, लेकिन अब तक उसे वापस नहीं लिया है। इससे शिक्षक भर्ती अटकी हुई होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश है।
बािलकाशिक्षा पर कार्यशाला
कोटपूतली| बीईईओकार्यालय की ओर से मंगलवार को राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय अध्यापिका मंच की कार्यशाला बीईईओ लालचंद यादव की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता बनवारी लाल यादव विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला मंत्री मुकेश गोयल रूडा राम थे। अतिथियों ने कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए अध्यापिकाओं को समाज में आगे आने को कहा। कार्यक्रम प्रभारी यशवंत कुमार यादव शार्दुलसिंह ने कार्यशाला आयोजन पर चर्चा की।
बैंकप्रबंधन की लोकपाल से शिकायत
कोटपूतली| ग्रामबसई के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में कार्यरत कार्मिकों पर आमजन से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेश कुमार जाट ने बैंकिंग लोकपाल को ज्ञापन भेजकर बैंक प्रबंधन पर प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाते खोलने के नाम पर पैसे जमा कराने की बाध्यता का आरोप लगाया है। बैंक प्रबंधक गणेश सैन का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है।
एकसप्ताह चलेगा अभियान
कोटपूतली| सुप्रीमकोर्ट के आदेश पालन में भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से शुरू होने वाले सर्वे को लेकर पूरे सप्ताह स्कूलों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। बीईईओ लालचंद यादव ने बताया कि शनिवार तक इस अभियान के तहत सभी स्कूलें जनजागरण कार्यक्रम चलाते हुए सफाई अभियान में आमजन की भागीदारी बढ़ाने को लेकर प्रयास करेंगे। स्कूलों के आसपास क्षेत्र को स्वच्छ रखेंगे। या