हादसे में एक की मौत
हादसे में एक की मौत
कोटपूतली| बानसूरमार्ग पर सोमवार रात हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कस्बे के बूचाहेड़ा मोहल्ला निवासी रामसिंह गुर्जर अपनी कार से बानसूर जा रहा था कि चतुर्भुज के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे रामसिंह गुर्जर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
नौलोगों से मारपीट
शाहपुरा | खातोलाईगांव में मंगलवार को एक कुएं पर एक व्यक्ति को 9 लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। एएसआई जगदीश सैन ने बताया कि खातोलाई निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि दोपहर में वह अपने कुएं पर गया था तभी पीछे से मालीराम, श्यामसुंदर, प्रभुदयाल, राजेंद्र, उर्मिला, सुर जी, फूली, रोशनी, सुशीला आदि हाथों में लाठियां लेकर आए और मारपीट कर घायल कर दिया।
लावारिसका अंतिम संस्कार
कोटपूतली | कईदिनों से कस्बे में घूम रहे एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो जाने पर मंगलवार को मानव कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस पालिका के सहयोग से अंतिम संस्कार कर दिया। इस व्यक्ति को रामपाल के नाम से कस्बेवासी जानते थे। कई साल से वह शहर में घूम रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने उसे शिनाख्त के लिए बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शिनाख्त नहीं होने पर मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।