पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबरजिस्ट्रार कार्यालय में पहले की तरह होगी नकदी जमा

सबरजिस्ट्रार कार्यालय में पहले की तरह होगी नकदी जमा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली | राज्यसरकार के आदेश पर सबरजिस्ट्रार कार्यालय ने बुधवार से पुन: नकदी लेना शुरू कर दिया। सरकार ने 14 जुलाई को आदेश जारी कर सबरजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा एक भी पैसा नकद जमा नहीं करने के आदेश दिए थे। आदेश से पहले सबरजिस्ट्रार कार्यालय में स्टांप ड्यूटी रजिस्ट्रेशन शुल्क, प्रतिलिपि शुल्क निरीक्षण रिपोर्ट के लिए नकदी शुल्क जमा होता था। उस वक्त वकीलों के विरोध के चलते सरकार ने इस आदेश में शिथिलता देते हुए 10 हजार रुपए तक की नकदी जमा करने की छूट दी थी, लेकिन बीते माह से नकदी जमा नहीं करने के आदेश के बाद वकीलों में रोष हो गया। इसको लेकर एक सप्ताह तक वकीलों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए सबरजिस्ट्रार कार्यालय का काम ठप कर दिया था। वकीलों का कहना था कि इस आदेश से लोगों वकीलों को भारी परेशानी होगी। बाद में एसडीएम सुनील पूनिया के हस्तक्षेप के बाद वकील काम पर लौटे थे। बुधवार से सबरजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा नकदी लेना शुरू कर दिया।

स्टैंपिंगकियोस्क को किया अधिकृत : सबरजिस्ट्रारपूरण सिंह चौधरी का कहना है कि डीआईजी स्टांप द्वारा नकद राशि जमा के लिए स्टैंपिंग कियोस्क को अधिकृत कर दिया गया है। अब पक्षकारों के विक्रय पत्र के लिए कार्यालय में ही नकद राशि जमा कर ली जाएगी।