पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिले में आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर. सामुदायिकस्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ.एस.एन.धनकड़ की देखरेख डॉ. शिवकुमार तंवर की मौजूदगी में निशुल्क नसबंदी शिविर होगा। यह जानकारी मेल नर्स प्रमोद शर्मा ने दी।

िनशुल्कलेंस प्रत्यारोपण शिविर

शाहपुरा.सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में रावधीरसिंह स्मृति मंडल एवं मानव सेवा संघ के तत्वावधान में मंगलवार को निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर होगा। रामेश्वर प्रसाद योगी ने बताया कि डॉ.राजेंद्र नलवाया, राजेंद्र खाडिया, रामसिंह आदि सेवाएं देंगे।

सचिनपायलट का होगा अिभनंदन

कोटपूतली.कांग्रेसके प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का मंगलवार को कस्बे में कई जगह स्वागत किया जाएगा। युकां के जिला महामंत्री इंद्राज गुर्जर ने बताया कि पायलट जीप से दिल्ली से सीकर जाएंगे। कस्बे में अभिनंदन भी किया जाएगा।

मैड़में भगवती जागरण

मैड़.दांतलीकी ढाणी में मंगलवार रात माता के स्थान पर रात्रि जागरण होगा। पटवारी गोपाल मीणा ने बताया कि बुधवार को भंडारा होगा।

शाहपुरा.कस्बेकी हरिजन बस्ती में मंगलवार को वाल्मीकि सेवा समिति की ओर से माँ वैष्णो देवी का पांचवा जागरण शाम 6 बजे से होगा। यह जानकारी राजेश कुमार ने दी।

अामेरमें भरेगा छठ मेला

आमेर.कस्बेके नारदपुरा के ए-ब्लाक, जय भवानी पार्क में मंगलवार को छठ का मेला भरेगा। उधर, सोमवार को जागरण हुआ। जय शक्ति जागरण समिति के अध्यक्ष वासुदेव चन्दानी ने बताया कि छठ मेले के उपलक्ष्य में आर्केस्ट्रा प्रसादी की व्यवस्था की गई है। 2 अक्टूबर को अष्टमी वाले दिन हवन-पूजन प्रसादी का कार्यक्रम होगा।