पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 106 भामाशाह कार्ड बनाए

106 भामाशाह कार्ड बनाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

भामाशाहनामांकन योजना के तहत सोमवार को पालिका क्षेत्र के वार्ड 10 का पालिकाध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा की अध्यक्षता एवं ईओ सतीशचंद भातरा के निर्देशन में मोतीमहल प्रांगण में शिविर शुरू हुआ। पहले दिन 106 भामाशाह कार्ड बनाए गए। पार्षद संतोष देवी पारीक राजस्व कर्मचारी सोहनलाल यादव ने बताया कि 106 भामाशाह कार्ड,70 बैंक खाते एवं 82 आधार कार्ड बनाए गए। इसमें श्यामसुंदर शर्मा, महेश पारीक आदि मौजूद थे।

राशनकार्डका शुद्धीकरण

विराटनगर/बागावास चौरासी| जवानपुराग्राम पंचायत में सरपंच कल्याणसहाय शर्मा की अध्यक्षता एवं विकास अधिकारी शीशराम यादव के निर्देशन में तीन दिवसीय भामाशाह नामांकन शिविर शुरू हुआ। पहले दिन शुरू होते ही महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। आधार कार्ड बनवाने के लिए तो दिनभर कतारें लगी रही। राजू पुजारी सुरेंद्र पालीवाल ने बताया कि पहले दिन 217 भामाशाह कार्ड, 300 आधार कार्ड, 52 पेंशन सत्यापन, 11 राशनकार्ड शुद्धीकरण के लिए जमा एवं एसबीबीजे बैंक ने 28 खाते खोलें। नायब तहसीलदार रोहताश पारीक आदि मौजूद थे।

139बैंक खाते खोले गए

मनोहरपुर| छारसागांव में सोमवार को विकास अधिकारी रेखा रानी व्यास की देखरेख सरपंच नानगी देवी की अध्यक्षता में भामाशाह शिविर लगा। इसमें 224 परिवारों के 517 लोगों के भामाशाह कार्ड बनाए गए। पंचायत समिति के सांख्यिकी विभाग के सोनू कुमार ने बताया कि 140 लोगों के आधार कार्ड 139 लोगों के बैंक खाते खोले गए। तहसीलदार कैलाश नायक,पटवारी मालीराम सहित कई लोग मौजूद थे।

शाहपुरा. मोतीमहल में भामाशाह नामांकन योजना के तहत लगे शिविर में लोगों के कामकाज निपटाते कर्मचारी।