- Hindi News
- शाहपुरा| कस्बेके नगरपालिका परिसर में सोमवार को एसडीएम राधे प्रतापसिंह
शाहपुरा| कस्बेके नगरपालिका परिसर में सोमवार को एसडीएम राधे प्रतापसिंह
शाहपुरा| कस्बेके नगरपालिका परिसर में सोमवार को एसडीएम राधे प्रतापसिंह ने राज्य सरकार से मनोनीत सहवृत पार्षदों को शपथ दिलाई। सहवृत पार्षद धर्मेंद्र गुप्ता, बी.डी.नैनावत, राकेश मोहन शर्मा ताराचंद जांगिड़ को शपथ दिलाई गई। पालिकाध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, ईओ सतीशचंद भातरा, कृष्णकुमार पाराशर, महेश पारीक सहित कई लोग मौजूद थे।
बैठककी भर्त्सना
धौला| तालाजोहड़े में सोमवार को कांग्रेस नेता एफ.डी.खान ने जमवारामगढ़ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की रविवार को एक ही दिन पार्टी के दो स्थानों पर बैठक करने की निंदा की।
गोशालाके िलए आंदोलन
कोटपूतली| भारतीयगोरक्षा आंदोलन समिति के पदाधिकारियों की सोमवार को जिला संयोजक मधुसूदन मंगल की अध्यक्षता में बैठक हुई। पदाधिकारियों ने गोरक्षा के लिए प्रशासन संवेदनशील नहीं होने का आरोप लगाते हुए गोवंश की रक्षा के लिए गावों में पड़ी चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए एक मुहिम चलाने का निर्णय किया। पदाधिकारियों ने चरागाह भूमि पर जनसहयोग से गोशालाओं के निर्माण पर जोर देते हुए प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ गांधी जयंती पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
ग्रामसेवक17 से छुट्टी पर
कोटपूतली| राजस्थानग्राम सेवक संघ उपशाखा की सोमवार को मोरीजावाला धर्मशाला में उप शाखाध्यक्ष रामोतार गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अपनी मांगों को सरकार को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर 2 अक्टूबर को जयपुर उद्योग मैदान में होने वाले आंदोलन में अधिकाधिक ग्राम सेवकों के पहुंचने के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा की गई। उपाध्यक्ष किशन लाल गुर्जर ने बताया कि 3 से 6 अक्टूबर 11-12 अक्टूबर को राजकीय अवकाश के साथ 7 से 10 अक्टूबर तक सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय किया गया। विक्रम सिंह, लीलाराम योगी, लक्ष्मीनारायण मेहता, मुरारी लाल शर्मा, करण सिंह शेखावत आदि ग्राम सेवकों ने भी विचार व्यक्त किए।
अभिकर्ताओंकी बैठक
कोटपूतली| लाइफइंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले सोमवार को मोरीजावाला धर्मशाला में एलआईसी अभिकर्ताओं की बैठक हुई। अभिकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा करते हुए पेंशन एवं ग्रुप इंश्योरेंस लागू करने के लिए एलआईसी प्रबंधन को अवगत कराने का निर्णय किया गया। राजेश कुमार चनेजा, देवानंद शर्मा, कैलाश चंद जाट, मनोज कुमार शर्मा, प्रमोद क