- Hindi News
- शाहपुरा में उप प्रधान की सीट पर निर्दलीयों का कब्जा
शाहपुरा में उप प्रधान की सीट पर निर्दलीयों का कब्जा
पंचायतीराजचुनाव में रविवार को हुए पंचायत समिति के उप प्रधान के चुनाव में शाहपुरा, काेटपूतली बस्सी में निर्दलीय उम्मीदारों ने जीत हासिल कर कब्जा किया। पंचायत समिति की 23 सीटों में 12 पर कांग्रेस, 10 पर भाजपा एवं 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी थी। प्रधान के चुनावों में वार्ड 6 से निर्दलीय के रूप में जीते मामराज शर्मा ने भाजपा का समर्थन किया था। इस पर भाजपा ने दूसरे रोज उप प्रधान के रूप में अपना प्रत्याशी मामराज शर्मा को ही बनाया। इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक कलवानियां को केवल 10 मत ही मिले। दो मत क्रोस वोटिंग के कारण भाजपा के उम्मीदवार को मिलने से मामराज ने बाजी मार ली। कोटपूतली पंचायत समिति में 27 सीटों में से बीजेपी को 19, कांग्रेस को 5 एवं 3 निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए थे। उप प्रधान के चुनावों में भाजपा की ओर से भोमसिंह गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया। इस पर नाराज होकर भाजपा के ही मोहन लाल गुर्जर ने निर्दलीय के रूप में उप प्रधान का नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस की ओर से किसी को भी प्रत्याशी नहीं बनाया गया।
मतदान में मोहन लाल गुर्जर को 17 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्यासी भोमसिंह को 10 मत मिले। ऐसे में मोहन लाल भाजपा के होते हुए भी उप प्रधान निर्दलीय के रूप में बनने में सफल हुए और पूर्ण बहुमत होते हुए भी भोमसिंह पराजित हुए। बस्सी पंचायत समिति में 43 पंचायत समिति सदस्यों में 21 कांग्रेस, 15 बीजेपी 7 निर्दलीय सदस्यों ने बाजी मारी थी। प्रधान के चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी मोहन लाल ने कांग्रेस का समर्थन किया था। इस पर कांग्रेस ने उन्हें सिंबल देकर उप प्रधान का चुनाव लड़ाया। वहीं बीजेपी से ईश्वरलाल को लड़ाया। इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन लाल को 23 मत मिले, वहीं बीजेपी के ईश्वरसिंह को 20 मत ही मिले।