पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन निर्दलीय उम्मीदवारों का उप प्रधान की सीट पर कब्जा

तीन निर्दलीय उम्मीदवारों का उप प्रधान की सीट पर कब्जा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजचुनाव में रविवार को हुए पंचायत समिति के उप प्रधान के चुनाव में शाहपुरा, काेटपूतली बस्सी में निर्दलीय उम्मीदारों ने जीत हासिल कर कब्जा किया।

शाहपुरामें कांग्रेस से दो सीट छीनकर बीजेपी ने मारी बाजी : पंचायतसमिति की 23 सीटों में 12 पर कांग्रेस, 10 पर भाजपा एवं 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी थी। प्रधान के चुनावों में वार्ड 6 से निर्दलीय के रूप में जीते मामराज शर्मा ने भाजपा का समर्थन किया था। इस पर भाजपा ने दूसरे रोज उप प्रधान के रूप में अपना प्रत्याशी मामराज शर्मा को ही बनाया। इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक कलवानियां को केवल 10 मत ही मिले। दो मत क्रोस वोटिंग के कारण भाजपा के उम्मीदवार को मिलने से मामराज ने बाजी मार ली।

कोटपूतलीमें जीता भाजपा से, लेकिन उपप्रधान बना निर्दलीय :कोटपूतली पंचायत समिति में 27 सीटों में से बीजेपी को 19, कांग्रेस को 5 एवं 3 निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए थे। उप प्रधान के चुनावों में भाजपा की ओर से भोमसिंह गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया। इस पर नाराज होकर भाजपा के ही मोहन लाल गुर्जर ने निर्दलीय के रूप में उप प्रधान का नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस की ओर से किसी को भी प्रत्याशी नहीं बनाया गया। मतदान में मोहन लाल गुर्जर को 17 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्यासी भोमसिंह को 10 मत मिले। ऐसे में मोहन लाल भाजपा के होते हुए भी उप प्रधान निर्दलीय के रूप में बनने में सफल हुए और पूर्ण बहुमत होते हुए भी भोमसिंह पराजित हुए।

बस्सीमें समर्थन देने पर कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी को सिंबल देकर बनाया उप प्रधान : बस्सीपंचायत समिति में 43 पंचायत समिति सदस्यों में 21 कांग्रेस, 15 बीजेपी 7 निर्दलीय सदस्यों ने बाजी मारी थी। प्रधान के चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी मोहन लाल ने कांग्रेस का समर्थन किया था। इस पर कांग्रेस ने उन्हें सिंबल देकर उप प्रधान का चुनाव लड़ाया।

वहीं बीजेपी से ईश्वरलाल को लड़ाया। इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन लाल को 23 मत मिले, वहीं बीजेपी के ईश्वरसिंह को 20 मत ही मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी ने अपनी पार्टी के 21 मतों के अलावा 2 मत अन्य प्रत्याशियों के लेकर बाजी मारी, वहीं बीजेपी के प्रत्याशी ने अपनी पार्टी के 15 मत लेकर अन्य के 5 मत आैर लेने के बावजूद बाजी हारी।