पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुजौता सरपंच ने चार्ज संभालते ही शुरू किया सफाई अभियान

कुजौता सरपंच ने चार्ज संभालते ही शुरू किया सफाई अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजौताग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच नरेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर निवर्तमान सरपंच रामकरण मीणा से चार्ज लेते ही गांव में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। सरपंच सहित निर्वाचित वार्ड पंचों ने ग्राम के मुख्य मार्गो पर सफाई करते हुए ग्रामीणों को प्रतिदिन अपने घर के सामने सफाई करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्राम सचिव महेन्द्र कुमार, प्रेरक जितेन्द्र कुमार, मामन सिंह, फूलसिंह, जगरूप सिंह, लक्ष्मण प्रसाद योगी, चिरंजीलाल, उपसरपंच भवानी सिंह, अब्दुल सतारखां, सुरेश सिंह आदि उपस्थित थे।

मनोहरपुरमें सफाई अभियान

मनोहरपुर | ग्रामपंचायत नवलपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी यादव के नेतृत्व में सोमवार को स्वच्छ भारत अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सरपंच मंजू देवी ने वार्ड पंचों के साथ मिलकर पंचायत परिसर, आईटी सेंटर सहित सरकारी भवनों में सफाई की।

विराटनगरमें स्वच्छता मुहिम

विराटनगर| कुहाड़ाग्राम पंचायत से नवनिर्वाचित सरपंच किरणदेवी गुर्जर का सोमवार को कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इसके बाद सरपंच की अगुवाई में गांव में सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। सरपंच गुर्जर ने कहा कि गांव में सफाई रहने से रोग कोसों दूर रहेंगे। पूर्व पंसस जयराम गुर्जर ने कहा कि गांव के विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी ओर विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं बरता जाएगा। इससे पूर्व सरपंच किरणदेवी का कई स्थानों पर महिलाओं ने स्वागत किया।

मैड़पंचायत भवन में सफाई

मैड़| ग्रामपंचायत मुख्यालय पर बुधवार को होने वाले सरपंच के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर सोमवार को पंचायत भवन पर दिन भर सफाई कराई गई। सचिव विश्वभर दयाल जांगिड़ ने बताया कि पंचायत की नवनिर्वाचित कोरम की पहली बैठक सरपंच संतोष मोदी की अध्यक्षता में होगी, जिसमें सभी वार्ड पंच उपस्थित रहेंगे। बैठक को लेकर मुख्यालय पर सफाई सहित अनेक प्रकार की पूरी व्यवस्था कर ली गई।

मनोहरपुर.पंचायत भवनमें झाडू लगाकर सफाई अभियान शुरू करती सरपंच।