- Hindi News
- विद्युत कार्मिकों पर अभद्र व्यवहार का आराेप
विद्युत कार्मिकों पर अभद्र व्यवहार का आराेप
कोटपूतली | एकभारतीय सैनिक के परिवार के साथ विद्युत कार्मिकों ने अभद्र व्यवहार किया। सैनिक के पिता श्योनारायण जाट नेे के ज्ञापन पर एएसपी ने मामले को थाने भेजकर जांच के निर्देश दिए हैं। ग्राम कुजोता निवासी सुरेश चंद जाट बीएसएफ में है। उसके घर पर लगे घरेलू कनेक्शन का बिल औसत राशि से बीस गुना अधिक आने पर पीड़ित ने निगe कार्यालय में शिकायत की। समाधान नहीं होने पर पीड़ित ने उपभोक्ता न्यायालय में जाकर गुहार लगाई। कोर्ट ने पीड़ित बिल की आधी राशि जमा करवाने पर निगम को कनेक्शन नहीं काटने के लिए पाबंद किया था। पीड़ित ने आधी राशि जमा करा दी। इसके बाद भी 7 फरवरी 2014 को निगम ने बिना किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन काट दिया। चार महीने सैनिक का परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर रहा। सैनिक जब छुट्टी पर आया तो उसने कोर्ट में निगम के खिलाफ अवमानना याचिका प्रस्तुत की। निगम ने पुन: कनेक्शन जोड़ दिया। 7 फरवरी कािर्मकोंे ने अभद्रता की।