पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयंती पर पायलट को किया याद

जयंती पर पायलट को किया याद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विराटनगर| मंगलवारको कांग्रेसी नेता भीमसहन दोराता के मुख्य आतिथ्य एवं युकां विधानसभाध्यक्ष महेश सिंधु की अध्यक्षता में राजेश पायलट की जयंती मनाई गई। सिंधु ने कहा कि राजेश पायलट के कराए गए कार्य को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। उपप्रधान ममता गुर्जर ने कहा कि पायलट ने हमेशा गरीबों को सर्वोपरि मानकर कार्य किया था। इस दौरान प्रेमकुमार सैनी, रामसिंह, रोहताश गुर्जर, फूलचंद सैनी, रामेश्वर सैनी आदि मौजूद थे।

कोटपूतली.किसाननेता राजेश पायलट की जयंती मंगलवार को राजकीए एलबीएस कॉलेज में अखिल भारतीय हिन्दू क्रांति दल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर की अगुवाई में मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट सभी समाजों में आपसी सदभावना सहयोग के प्रतीक थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर हवासिंह छावडी, राजेन्द्र गुर्जर, शंकर तंवर, बाबूलाल, अजय महेश, नीरज आदि मौजूद थे। इससे पहले लोगों ने राजेश पायलट की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।

फागी| कस्बेमें कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश पायलेट का जन्म दिन मनाया। पुष्प अर्पित कर मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।