राजेश पायलट को किया याद
फागी| कस्बेमें कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश पायलेट का जन्म दिन मनाया।
पायलेट के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। उसके बाद कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। कार्यक्रम में प्रधान सरोज पारीक, पूर्व सरपंच सीताराम पारीक, जीएसएस अध्यक्ष ओमप्रकाश खवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर स्वरूप शर्मा, हजारी लाल चन्दोला, हीरालाल चन्दोला, भगवान खवास, रामजस प्रधान, भंवर प्रधान, चन्द्र शेखर शर्मा, सेवा दल अध्यक्ष रामवतार शर्मा, लक्ष्मण गौतम, रामबाबू गौतम, बाबू कुरेशी, गुड्डू लाहोरी आदि मौजूद थे।
गरीबोंके मसीहा थे पायलट
विराटनगर| कस्बेके प्रेम गार्डन में मंगलवार को कांग्रेसी नेता भीमसहन दोराता के मुख्य आतिथ्य एवं युकां विधानसभाध्यक्ष महेश सिंधु की अध्यक्षता में राजेश पायलेट की जयंती मनाई गई। सिंधु ने कहा कि राजेश पायलट के कराए गए कार्य को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। उपप्रधान ममता गुर्जर ने कहा कि पायलट ने हमेशा गरीबों को सर्वोपरि मानकर कार्य किया था। इस दौरान प्रेमकुमार सैनी, रामसिंह, रोहताश गुर्जर, फूलचंद सैनी, रामेश्वर सैनी आदि मौजूद थे।
किसाननेता पायलेट की जयंती मनाई
कोटपूतली. किसाननेता राजेश पायलट की जयंती मंगलवार को राजकीए एलबीएस कॉलेज में अखिल भारतीय हिन्दू क्रांति दल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर की अगुवाई में मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट सभी समाजों में आपसी सदभावना सहयोग के प्रतीक थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर हवासिंह छावडी, राजेन्द्र गुर्जर, शंकर तंवर, बाबूलाल, अजय महेश, नीरज आदि मौजूद थे। इससे पहले लोगों ने राजेश पायलट की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।