पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामनाम संकीर्तन में झूम उठे श्रद्धालु

रामनाम संकीर्तन में झूम उठे श्रद्धालु

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

त्रिवेणीधामसत्संग मंडल के तत्वावधान में रविवार को श्याम कॉलोनी में रामनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। व्यवस्थापक जगदीश प्रसाद ने बताया कि इस मौके सीतारामजी महाराज एवं ठाकुरजी की झांकी सजाई गई। प्रकाश जांगिड़, लल्लूराम अग्रवाल, आनंद जागिड़, ललिता दीवान, विद्या शर्मा, विजय बाबू आदि गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। आरती के बाद पगंत प्रसादी बांटी गई।

धौला|कस्बेके राधा दामोदर मंदिर में रविवार को त्रिवेणीधाम रामनाम संकीर्तन समिति धौला के तत्वाधान में सामूहिक राम संकीर्तन का आयोजन रामदरबार त्रिवेणीधाम महाराजश्री की झांकी सजाकर किया गया। इस अवसर पर राम संकीर्तन का शुभारम्भ मंदिर पुजारी ने विधिवत पूजा के साथ किया। गायक ओमप्रकाश सैनी,किशन लाल निरंजन शर्मा ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी।

मनोहरपुर|कस्बेके रामद्वारा मंदिर में रविवार को महंत कमल दास महाराज के सान्निध्य में त्रिवेणी रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। महंत कमल दास जी महाराज ने बताया कि इस दौरान रामदरबार की झांकी सजाई गई स्थानीय कलाकार गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। समाप्ति पर प्रसादी वितरित की।

मूर्तिप्राण प्रतिष्ठा आज

कोटपूतली|ग्रामपूरणनगर की गोलियों की ढाणी में सोमवार सवेरे 8:15 बजे शिव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस मौके पर भंडारे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रात्रि को शिव विवाह कथा कार्यक्रम होगा।

भाजयुमोदेहात अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

विराटनगर| विराटनगरपंचायत समिति के पंचायत चुनाव में हार के बाद भाजयुमो देहात अध्यक्ष प्रकाश गठाला ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए जिलाध्यक्ष को इस्तीफा भिजवा दिया।