कोटपूतली में भाजपा की बाड़ाबंदी फेल
पंचायतसमिति के वार्ड 11 से निर्विरोध निर्वाचित निर्दलीय मोहनलाल गुर्जर ने भाजपा के भोमसिंह गुर्जर को 7 मतों से पराजित कर उपप्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। मोहनलाल के निर्वाचन की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं पंचायत समिति कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी/एसडीएम सुनील पूनिया ने उपप्रधान मोहनलाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित उपप्रधान के चुनावी कार्यक्रम में तय समय सीमा तक वार्ड 11 से मोहनलाल (निर्दलीय) वार्ड 21 से भोमसिंह गुर्जर (भाजपा) ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किए। भाजपा की ओर से सिंबल भोमसिंह गुर्जर को मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी के रूप में भोमसिंह गुर्जर तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रहे मोहनलाल गुर्जर के बीच मतदान कराया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी भोमसिंह गुर्जर को 10 निर्दलीय प्रत्याशी मोहनलाल गुर्जर को 17 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी सुनील पूनिया ने निर्दलीय मोहनलाल गुर्जर को निर्वाचित घोषित कर उन्हें पद एवं गोपनीयता के साथ स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका अदा करने की शपथ दिलाई।
बाड़ाबंदी के साथ लक्जरी वाहनों बसों में आए पंचायत समिति सदस्य : उपप्रधान पद के लिए कांग्रेस का कोई प्रत्याशी घोषित नहीं होने से भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही थी। भाजपा पदाधिकारियों के साथ 19 सदस्य एक साथ मिनी बस लक्जरी वाहनों में बैठकर आने से यह लग रहा था कि भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। भाजपाइयों की ओर से की गई बाड़ाबंदी की पोल परिणाम के बाद खुलकर सामने गई। करीब छह पंचायत समिति सदस्य एक-एक कर मतदान करने आए। पंचायत समिति परिसर बना छावनी : रविवार को उपप्रधान पद के हुए चुनाव के लिए जहां पंचायत समिति के सामने वाले रोड पर एएसपी ऑफिस पुलिस थाने के पास बेरिकेड्स लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया। पुलिस के आला अधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से परिसर पुलिस छावनी जैसा बना हुआ था। इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक आर्दश सिद्दू, पनियाला थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न थानों का पुलिस जाब्ता मौजूद था।
पंचायतीराज चुनाव में कोटपूतली के तीन फीसदी के वोट निरस्त
कोटपूतली|पंचायतीराजचुनाव में इस बार 3 फीसदी मतदाताओं के डाले गए वोट निरस्त किए गए। पंचायतीराज चुनाव में बैलेट पेपर से वोट डाले गए थे जिसमें पहली बार बैलेट पेपर में नोटा का विकल्प रखा गया। जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों में कोटपूतली पंचायत समिति के 1 लाख 12 हजार 471 में से 77 हजार 912 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 74 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया जबकि 2 हजार 276 मतपत्र निरस्त किए गए जो मतदान प्रतिशत का 3 फीसदी आता है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार वार्ड 1 में 113, 2 में 83, 3 में 124, 4 में 150, 5 में 81, 6 में 80, 7 में 69, 8 में 77, 9 में 54, 10 में 67, 12 में 56, 13 में 96, 14 में 76, 15 में 87, 16 में 106, 17 में 67, 18 में 89, 19 में 98, 20 में 62, 21 में 110, 22 में 127 , 23 में 113, 24 में 70, 25 में 67, 26 में 72 27 में 82 मत निरस्त किए गए।
जिलापरिषद के कोटपूतली क्षेत्र से 4 में से 3 सदस्य भाजपा के
कोटपूतली|कोटपूतलीक्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले चार जिला परिषद सदस्यों में से तीन पर भाजपा उम्मीदवार जीते है। एक सदस्य कांग्रेस का जीता। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिला परिषद के वार्ड 48 में कांग्रेस की मंजू देवी ने भाजपा की आशा देवी को 609 मतों से परास्त किया। वार्ड 49 में भाजपा के राजन कंवर ने कांग्रेस की मीना यादव को 1271 मत, वार्ड 50 भाजपा के परविन्द्र कुमार ने कांग्रेस के फौजीराम आर्य को 1159 मत तथा वार्ड 51 में भाजपा के मूलचंद मीणा ने कांग्रेस के प्रेम वीर मीणा को 6864 मतों से पराजित कर अपनी जीत दर्ज कराई।
कोटपूतली. पंचायतसमिति परिसर के मुख्य दरवाजे पर मतदान के लिए जाते पंचायत समिति सदस्य।