पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार शिक्षित युवाओं के हाथ में गांवों की बागडोर

इस बार शिक्षित युवाओं के हाथ में गांवों की बागडोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली| इसबार पंचायत समिति जिला परिषद सदस्यों के लिए 10वीं पास की योग्यता तय कर देने से अधिकतर पंचायत समिति जिला परिषद सदस्य शिक्षित होने के साथ ही युवा भी है। चुने गए इन जनप्रतिनिधियों में अधिकतर की आयु 21 से 33 वर्ष के बीच है। सबसे युवा पंचायत समिति सदस्य में वार्ड 1 से निर्वाचित रिंकू कुमारी, वार्ड 10 से सरिता चौधरी, वार्ड 11 से मोहनलाल, वार्ड 12 से ज्योति कंवर वार्ड 22 से पूजा सैनी है जिनकी उम्र 21 वर्ष है। जबकि सबसे उम्रदराज पंचायत समिति सदस्य वार्ड 25 से दाताराम जाट वार्ड 27 से रामेश्वर है जिनकी आयु क्रमश: 64 41 साल है। इसी प्रकार पंचायत समिति सदस्यों की शैक्षणिक योग्यता पर नजर डाले तो 5 सदस्य 10वीं, 8 सदस्य 12वीं ओर 9 सदस्यों की योग्यता स्नातक, एक सदस्य एलएलबी 2 सदस्य स्नातकोत्तर है।

वार्ड15 की मंजू कुमारी सबसे अधिक मतों से जीती : निर्वाचितपंचायत समिति सदस्यों की जीत पर नजर डाले तो वार्ड 15 से भाजपा की मंजू कुमारी ने सबसे अधिक 1365 मतों के अंतर से कांग्रेस की रेणु कुमारी को पराजित किया। सबसे कम 6 मतों से वार्ड 12 की ज्योति कंवर ने कांग्रेस की ममता देवी को परास्त किया।