पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलत दिशा में जा रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर

गलत दिशा में जा रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर-दिल्लीएनएच-8 पर बहड़ोदा होटल हाइवे किंग के सामने मंगलवार दोपहर गलत दिशा में जा रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसी को चोट नहीं आई हैं। बागावास अहिरान चौकी प्रभारी सोहन लाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक कार गलत दिशा में जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कार सवार पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारु करवाया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

मधुमक्खियोंके हमले में छह घायल

बाड़ीजोड़ी| टटेराग्राम पंचायत की खिजुरियावाली ढाणी में मंगलवार को अंतिम संस्कार में गए लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे करीब छह लोग घायल हो गए। ग्रामीण गोधा राम गुर्जर ने बताया कि एक वृद्धा के अंतिम संस्कार में गए हुए थे। वहां एक पेड़ में मधुमक्खी का छाता लगा हुआ था। धुएं के कारण मधुमक्खी छिड़ गई। इससे वहां बैठे करीब छह लोगों को काट खाया। सभी को उपचार के लिए कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में लेकर आए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बोलेरोचोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

कोटपूतली| पनियालापुलिस ने जुलाई में ग्राम सांगटेडा के पास हुई बोलेरो चोरी के आरोप में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एक जुलाई को ग्राम सांगटेडा के पास से एक बोलेरो चोरी हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने इसके चोरी के आरोप में थाना नूहं मेवात निवासी अब्बाक पुत्र बब्बल मेव को गिरफ्तार किया।

मारपीटकर लज्जा भंग करने का आरोप

कोटपूतली| थानेमें एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। भालोजी की ढाणी बोदाणा निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार सवेरे वह घर पर खाना बना रही थी कि रमेश यादव शराब के नशे में घर के अंदर घुस गया और गालियां निकालना शुरू कर दिया। उसे घर की अन्य औरतों के सहयोग से बाहर निकाल दिया। थोड़ी देर बाद रमेश, कैलाश, मालाराम, रघुवीर, देवेन्द्र आदि आए और घर के अंदर घुसकर मारपीट की तथा लूगड़ी को उतारकर फेंक दिया।

ट्रोलेकी टक्कर से एक की मौत

शाहपुरा| जयपुर-दिल्लीएनएच-8 पर बिदारा मोड़ के पास मंगलवार को ट्रोले की टक्कर