- Hindi News
- भाजपा के 7 उपप्रधान, कांग्रेस 6 में ही सिमटी
भाजपा के 7 उपप्रधान, कांग्रेस 6 में ही सिमटी
जयपुर जिले के िवजयी उपप्रधान
पंचायतीराजचुनाव 2015 के तहत जयपुर िजले की 15 पंचायत समितियों में हुए निर्वाचन में 7 स्थानों पर भाजपा अपने उपप्रधान बनाने में कामयाब रही, जबकि कांग्रेस नौ जगह बहुमत पाने के बावजूद छह में उपप्रधान बना सकी। पार्टी को अंतर्कलह से नुकसान पहुंचा। दो पंचायत समितियों में निर्दलीयों के बाजी हाथ लगी।
आमेर| पंचायतसमिति भवन में रविवार को आमेर पंचायत उपप्रधान के लिए मतदान हुआ। 23 वार्डों से भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों ने मतदान किया। वार्ड 23 (आकेडा डूंगर) के भाजपा के हरिनारायण मीणा को एक मत से विजयी घोषित किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी घासीराम गुर्जर को 11 मत मिले तो वहीं प्रतिद्वंद्वी हरिनारायण मीणा को 12 मत प्राप्त हुए।
पावटा| नवसृजितपंचायत समिति पावटा के वार्ड 21 से भाजपा प्रत्याशी के पद से जीती पिंकी कंवर ने 20 मत लेकर उप प्रधान की सीट पर कब्जा जमाया। पिंकी ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सरोज गुर्जर को 13 मतों से हराया। पिंकी को 20 तथा सरोज को 7 वोट मिले।
विराटनगर| कस्बेके पंचायत समिति सभागार भवन में रविवार को उपप्रधान के चुनाव हुए। कांग्रेस की ममता गुर्जर उपप्रधान पद पर निर्वाचित हुई। गुर्जर ने भाजपा प्रत्याशी हरिप्रसाद को 9 मतों के अंतर से हराया। कांग्रेस का बोर्ड बनने पर कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल है। एसडीएम रणजीतसिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी ममता गुर्जर भाजपा प्रत्याशी हरिप्रसाद ने नामांकन दाखिल किया। वोटिंग के दौरान पंचायत समिति के सभी 25 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। वोटिंग के बाद मतगणना की गई। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी ममता गुर्जर ने 17 मत एवं भाजपा प्रत्याशी हरिप्रसाद ने 8 मत हासिल किए। इस पर कांग्रेस की ममता गुर्जर को उपप्रधान घोषित किया गया। ममता ने कहा कि क्षेत्र का बिना भेदभाव विकास कराया जाएगा। साथ ही ढाणियों को भी सीसी सड़कों से जोड़ा जाएगा।
जमवारामगढ़| जमवारामगढ़उपप्रधान पद के लिए एक मात्र कांग्रेस प्रत्याशी रामफूल गुर्जर ने नामांकन किया। भाजपा का कोई भी प्रत्याशी नामांकन के लिए पंचायत समिति नहीं पहुंचा। नामांकन समय समाप्त हो जाने पर निर्वाचन अधिकारी एसडीएम लोकेश मीणा ने रामफूल गुर्जर को निर्विरोध उपप्रधान घोषित किया। इससे पहले शनिवार को प्रधान पद पर कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट रामजीलाल मीणा ने भाजपा प्रत्याशी मंजू मीणा को 7 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। यहां के वार्ड 7 से पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में निर्वाचित उपप्रधान रामफूल गुर्जर ने भाजपा के रूपनारायण गुर्जर को 1971 मतों से हराकर जीत हासिल की है। पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में रामफूल को कुल 3815 मत मिले थे।
बस्सी| बस्सीपंचायत समिति में रविवार को हुए उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस के मोहनलाल मीणा उपप्रधान निर्वाचित हुए। मोहनलाल ने भाजपा के ईश्वर मीणा को 3 मतों से पराजित किया। निर्वाचन एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार योगी के अनुसार निर्वाचन के उपरान्त कांग्रेस के मोहनलाल मीणा को 23 मत प्राप्त हुए, वहीं भाजपा के ईश्वर मीणा को 20 मत प्राप्त हुए।
जालसू| नवसृजितजालसू पंचायत समिति में रविवार को भाजपा की अचरज कंवर को निर्विरोध उपप्रधान चुन लिया गया। रिटर्निग अधिकारी राजीव पांडे ने बताया कि इस पद के लिए केवल एक अावेदन अचरज कंवर का ही प्राप्त हुआ। पांडे ने अचरज कंवर को उपप्रधान पद की शपथ दिलाई प्रमाण पत्र दिया।
पहलीबार चुनाव लड़ी : अचरजकंवर ने बताया कि उन्होंने पहली बार चुनाव लडा़ है। इसमें जीत मिली है। अपने दो बच्चों परिवार की जिम्मेदारी के साथ मिले पद की भी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाऊंगी। अचरज कंवर ने 12वीं तक की शिक्षा ली है। इनका पीहर नागौर में है।
फागी| प्रधानकी सीट पर कब्जा करने के बाद अब उपप्रधान पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमाया। उधर भाजपा को 5 वाेट से पराजित होना पड़ा। उपप्रधान विशन सिंह बने हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जुलूस निकाला।
दूदूसे भाजपा के प्रकाश जैन
दूदू| भाजपाके प्रकाश चंद जैन ने कांग्रेस के रामबाबू कसाणा को 13 मतों से हराकर उपप्रधान पर भी कब्जा जमा लिया। रिटर्निंग अधिकारी सावन कुमार चायल ने बताया कि उपप्रधान पद के लिए भाजपा से प्रकाश जैन कांग्रेस से रामबाबू ने नामांकन दाखिल किए। उसके बाद हुई मतगणना में भाजपा को 23 और कांग्रेस को 10 मत मिले। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने जैन को उपप्रधान पद की शपथ दिलाई।
सांभरलेक| सांभरपंचायत समिति के चुनाव में प्रधान पद विजयी होने के बाद भाजपा ने उप प्रधान के पद पर भी विजयी हासिल की। भाजपा के उम्मीदवार को रामस्वरूप यादव ने कांग्रेस के उम्मीदवार को 5 वोट से हराकर विजय हासिल की।
चाकसू| चाकसूमें उप प्रधान के चुनावों में कांग्रेस में फूट होने से अप्रत्याशित रूप से भाजपा के आशीष बागड़ी एक मत से जीतकर उप प्रधान चुन लिए गए। सुबह चार प्रत्याशियों रामवतार, सीताराम, बबली एवं आशीष बागड़ी ने छह पर्चे दाखिल किए। बाद में कांग्रेस ने बबली चौधरी एवं भाजपा ने आशीष बागड़ी को अपना प्रत्याशी घोषित किया और रामवतार सीताराम निर्दलीय के रूप में मैदान में रह गए। मतदान के दौरान सीताराम के पक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा जबकि कांग्रेस की बबली को छह, निर्दलीय रामवतार को छह एवं भाजपा के आशीष को सात मत प्राप्त हुए। इनमें आशीष एक मत से विजेता घोषित किए गए। भाजपा का उप प्रधान घोषित होते ही मायूस भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्र का माहौल हो गया और भाजपा के नेता पंसस पहुंच गए। सभी कार्यकर्ताओं ने विजेता उप प्रधान को मालाओं से लाद दिया।
गोविंदगढ़| पंचायतसमिति गोविंदगढ़ के उपप्रधान के चुनाव के दौरान काफी नाटकीय घटनाक्रम देखने में आया और कांग्रेस से जीतकर आए प्रत्याशी कैलाश शर्मा निर्दलीय के रूप में 5 वोटों से उपप्रधान बन गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की रंजीता सैनी को हराया। घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस में उपप्रधान पद के कैलाश शर्मा कैलाश यादव दो दावेदार थे और दोनों ने ही पर्चे भर दिए। इस दौरान कैलाश शर्मा ने कांग्रेस निर्दलीय के रूप में दो पर्चे भरे। पर्चे भरने के बाद कांग्रेस का सिंबल कैलाश यादव को मिल गया। ऐसे में कैलाश शर्मा का निर्दलीय के रूप में पर्चा रह गया। बाद में कैलाश यादव ने अपना नाम वापस ले लिया। यादव के नाम वापस लेने के बाद कैलाश शर्मा निर्दलीय भाजपा की रंजीता सैनी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इसमें कैलाश शर्मा को 17 वोट भाजपा की रंजीता सैनी को 14 वोट मिले और कैलाश शर्मा 3 वोट से विजयी घोषित हुए। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी ने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी कैलाश शर्मा ही तय थे, लेकिन कैलाश यादव कैलाश शर्मा दोनों नाम एक से रहने से गफलत में कैलाश यादव का नाम सिंबल में भरा गया।
फागी . उपप्रधानविशनसिंह का विजयीजुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
अामेर. आमेरपंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव के दौरान तैनात पुलिस जाब्ता।
प्रकाशचंद वर्मा (कांग्रेस)
मोहनलाल मीणा (कांग्रेस)
वोट: 23 अंतर : 3
ईश्वरलालमीणा (भाजपा)(प्रतिद्वंद्वी)वोट: 20
िबशनसिंह (कांग्रेस)
वोट: 13 अंतर : 5
रामसिंह(भाजपा)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 8
हरिनारायण मीणा (भाजपा)
वोट: 12 अंतर : 1
घासीरामगुर्जर (कांग्रेस)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 11
प्रताप मीणा (कांग्रेस)
वोट: 9 अंतर : 3
ममताजाट (भाजपा)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 6
प्रकाशचंद्र जैन (भाजपा)
वोट: 23 अंतर : 13
रामबाबूकसाना (कांग्रेस)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 10
पिंकी कंवर (भाजपा)
वोट: 20 अंतर : 13
सरोजगुर्जर (कांग्रेस)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 7
अचरज कंवर (भाजपा)
निर्विरोध
रामस्वरूप यादव (भाजपा)
वोट: 15 अंतर : 5 श्रवणलाल(कांग्रेस)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 10
आशीष बागड़ी (भाजपा)
वोट: 7 अंतर : 1 बबली(कांग्रेस)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 6
रामफूल गुर्जर (कांग्रेस)
िनर्विरोध
कैलाश शर्मा (निर्दलीय)
वोट: 17 अंतर : 3
रंजीतासैनी (भाजपा)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 14
मोहनलाल गुर्जर (निर्दलीय)
वोट: 17 अंतर : 7
भोमसिंहगुर्जर (भाजपा)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 10
मामराज शर्मा (भाजपा)
वोट: 13 अंतर : 3
अशोक(कांग्रेस)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 10
ममता गुर्जर (कांग्रेस)
वोट: 17 अंतर : 9
हरिप्रसाद(भाजपा)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 8